Twitter के बाद अब Coca-Cola खरीदेंगे एलन मस्क! ट्वीट कर कहा फिर इसमें दोबारा मिलाउंगा कोकीन

सोमवार को टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने ट्विटर को लगभग 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के लिए एक समझौता किया। आपको बता दें कि कोका कोला एक कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2022 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Elon Musk ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter खरीदा है।
  • ट्विटर पर Elon Musk Coca-Cola ट्रेंड होने लगा।
  • मस्क ने ट्वीट किया है कि वह अब Coca Cola खरीदेंगे।

एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) खरीदा है।

Photo Credit: Reuters

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को खरीदा है। ट्विटर खरीदने के बाद से यह खबर पूरी दुनिया में छा गई है। अब एलन मस्क ने सोशल मीडिया दिग्गज ट्विटर को खरीदने का बाद इशारा किया है कि वह दुनिया अन्य बड़ी कंपनी खरीदने जा रहे हैं। आपको बता दें कि मस्क ने गुरुवार को ट्वीट किया है कि वह कोका कोला (Coca Cola) खरीदेंगे और उसमें फिर से कोकिन डालना शुरू करेंगे। मस्क के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर जैसे मानों ट्वीट्स की बाढ़ सी गई। ट्विटर पर Elon Musk Coca-Cola ट्रेंड होने लगा। मात्र 8 घंटों में उस ट्वीट को 2.6 करोड़ से अधिक लोगों ने लाइक किया और करीब 5.42 लाख लोगों ने उसे रि-ट्वीट किया। 
 
 

कोका-कोला खरीदने का प्लान!


Advertisement
सोमवार को टेस्ला के सीईओ Elon Musk ने ट्विटर को लगभग 44 बिलियन डॉलर में खरीदने के लिए एक समझौता किया। एलन मस्क ने ट्विटर में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा है। आपको बता दें कि कोका कोला एक कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक है। इसे अटलांटा हेडक्वार्टर द कोका-कोला कंपनी द्वारा तैयार किया जाता है। हालांकि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मस्क द्वारा किया गया ट्वीट मजाक के तौर पर है। अब यह मजाक है या नहीं इसकी जानकारी सिर्फ मस्क को ही होगी। मगर आपको बता दें कि साल 2017 में मस्क ने ट्वीट किया था कि ट्विटर की कीमत कितनी होगी और आज मस्क ने ट्विटर को पूरी तरह से खरीद लिया है। ऐसे में लोगों को लग रहा है कि कहीं कोका कोला को खरीदने के लिए किया गया ट्वीट भी आगे जाकर सच साबित न हो।
 

खुले विचारों के लिए लोकप्रिय


टेस्ला के फाउंडर अपनी ट्विटर टाइमलाइन पर कभी-कभी अपने खुले विचारों को रखने के लिए जाने जाते हैं। उनके ट्वीट्स अक्सर साफ बात करने समेत कई मुद्दों को उठाने के लिए होते हैं। मस्क ने कहा है कि वह ट्विटर पर मालिकाना हक और प्राइवेटाइज करना चाहते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि यह फ्री स्पीच के मंच के तौर पर अपनी खासियतों के से हिसाब से नहीं है। मस्क ने ट्विटर के साथ एक ज्वाइंट स्टेटमेंट में कहा कि वह ऑटोमैटेड स्पैम अकाउंट से छुटकारा पाने और भरोसा बढ़ाने के लिए अपने एल्गोरिदम को जनता के लिए ओपन करते हुए नए फीचर्स के साथ सर्विस को पहले से बेहतर बनाना चाहते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.