जून 2022 में छा गए इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, 343 प्रतिशत की हुई दमदर ग्रोथ

जून, 2022 में दूसरे पायदान पर 2,227 यूनिट्स के साथ Mahindra Electric Mobility है, जिसने बीते साल इसी अवधि में बेची 399 यूनिट्स की तुलना में 458 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2022 17:16 IST
ख़ास बातें
  • YC इलेक्ट्रिक व्हीकल बीते माह में बेची गई 2,385 यूनिट्स के साथ टॉप पर रहा
  • दूसरे पायदान पर 2,227 यूनिट्स के साथ Mahindra Electric Mobility है।
  • तीसरे पायदान पर जून, 2022 में Saera Electric Auto है
इलेक्ट्रिक वाहन आने वाले भारत का भविष्य है, चाहे टू-व्हीलर हो या थ्री-व्हीलर सभी का जमकर इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। कई इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल भी हैं जो कि मार्केट में एंट्री कर रहे हैं। जून 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन रजिस्ट्रेशन टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और पैसेंजर व्हीलर को मिलाकर कुल रजिस्ट्रेशन का 90.40 प्रतिशत था। देश में महामारी की स्थिति में ऑनलाइन खरीदारी में ग्रोथ काफी आई है, जिसके चलते भारत में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की डिमांड में ग्रोथ हुई।

जून 2022 में ईवी रजिस्ट्रेशन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स और पैसेंजर-टाइप इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स का मिलाकर 90.40 प्रतिशत था। जून 2022 में थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक पैसेंजर और कार्गो व्हीकल सेगमेंट में 26,910 यूनिट्स की कुल रिटेल बिक्री हुई, जो जून 2021 में बेची गई 6,072 यूनिट्स के मुकाबले में साल दर साल आधार पर 343 प्रतिशत ज्यादा थी। यह मई 2022 में बेची गई 23,316 यूनिट्स से 15 प्रतिशत महीने दर महीने की ग्रोथ भी थी।
 

जून 2022 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की बिक्री


YC इलेक्ट्रिक व्हीकल बीते माह में बेची गई 2,385 यूनिट्स के सेग्मेंट को टॉप पायदान रहा जो कि जून 2021 में बेची गई 539 यूनिट्स से 342 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह मई 2022 में बेची गई 2,045 यूनिट्स से 17 प्रतिशत महीने दर महीने की वृद्धि थी। 

जून, 2022 में दूसरे पायदान पर 2,227 यूनिट्स के साथ Mahindra Electric Mobility है, जिसने बीते साल इसी अवधि में बेची 399 यूनिट्स की तुलना में 458 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है। वहीं कंपनी ने मई, 2022 में बेची गई 1,900 यूनिट्स की तुलना में महीने दर महीने में 17 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Advertisement

तीसरे पायदान पर जून, 2022 में Saera Electric Auto है, जिसने जून, 2021 में बेची गई 295 यूनिट्स की तुलना में इस साल  1,435 यूनिट्स बेच कर 386 प्रतिशत सालान ग्रोथ हासिल की है। वहीं मई, 2022 में बेची गई 1,367 यूनिट्स की तुलना में 5 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।
Advertisement

Champion PolyPlast जून, 2022 में 1,088 यूनिट्स के साथ चौथे पायदान पर है, जिसने जून 2021 में बेची गई 269 यूनिट्स की तुलना में 304 प्रतिशत बढ़त हासिल की है। वहीं कंपनी ने मई 2022 में बेची गई 940 यूनिट्स की तुलना में महीने दर महीने में 16 प्रतिशत बढ़त हासिल की है।

पांचवे पायदान पर Unique International रहा है, जिसने जून, 2022 में 1,034  यूनिट्स की बिक्री करते हुए बीते साल इसी अवधि में बेची गई  155 यूनिट्स की तुलना में 567 प्रतिशत बढ़त हासिल की है। वहीं मई, 2022 में बेची गई 770 यूनिट्स की तुलना में महीने दर महीने में 34 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.