दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक साइकिल पर दे रही है 7,500 रुपये तक की छूट

Hero Lectro कंपनी के पांच मॉडलों को दिल्ली ईवी पॉलिसी के तहत मंजूरी मिली है, जिनकी रेंज 28.5 km से 45 km है, और कीमत 30,999 रुपये से 54,999 रुपये के बीच है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 जून 2022 21:33 IST
ख़ास बातें
  • इलेक्ट्रिक साइकिल पर सब्सिडी देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है दिल्ली
  • 1,000 शुरुआती ग्राहकों को 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा
  • Hero Lectro के पांच मॉडलों को दिल्ली ईवी पॉलिसी के तहत मंजूरी मिली है

Hero Lectro कंपनी के पांच मॉडलों को दिल्ली ईवी पॉलिसी के तहत मंजूरी मिली है

दिल्ली सरकार ने अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी (Delhi EV Policy) इलेक्ट्रिक साइकिल मॉडल के पहले बैच को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत ग्राहकों को 5,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ राजधानी दिल्ली देश का पहला राज्य बन गया है, जहां इलेक्ट्रिक साइकिल पर भी सब्सिडी दी जाएगी। पैसेंजर ई-साइकिल खरीदने वाले पहले 1,000 शुरुआती ग्राहकों को 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा, जिसका मतलब है कि इन ग्राहकों को कुल 7,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी।

TOI के अनुसार, दिल्ली सरकार ने आखिरकार अपनी ईवी पॉलिसी में इलेक्ट्रिक साइकिल को भी शामिल किया है। इसके तहत ग्राहकों को बिक्री मूल्य में 25% (मैक्सिमम 5,500 रुपये) की सब्सिडी मिलेगी। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि शुरुआती 1,000 ग्राहकों को एक्स्ट्रा 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी मिलेगा। दिल्ली इलेक्ट्रिक साइकिल पर सब्सिडी देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। 
Advertisement

रिपोर्ट बताती है कि तीन OEM को 'रेंज सर्टिफिकेशन' प्राप्त हुआ है, लेकिन Hero Lectro कंपनी के पांच मॉडलों को दिल्ली ईवी पॉलिसी के तहत मंजूरी मिली है, जिनकी रेंज 28.5 km से 45 km है, और कीमत 30,999 रुपये से 54,999 रुपये के बीच है। यूं तो इन मॉडल्स पर 5,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी, लेकिन शुरुआती 1,000 ग्राहकों को ये इलेक्ट्रिक स्कूटर 7,500 रुपये के डिस्काउंट के साथ 23,499 रुपये से 47,499 रुपये कीमत पर मिलेंगे।

दूसरी ओर, कार्गो ई-साइकिल पर बिक्री मूल्य का 33% डिस्काउंट सब्सिडी के रूप में  मिलेगा। यह डिस्काउंट 15,000 रुपये तक सीमित किया गया है। साथ ही पुराने ICE वाहनों को स्क्रैप करने पर 3,000 रुपये तक का एक्स्ट्रा स्क्रैपिंग इंसेंटिव भी मिलेगा।
Advertisement

वर्तमान में, हीरो लेक्ट्रो के एक कार्गो ई-साइकिल को मंजूरी मिली है, जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 52.7 km है और इसकी कीमत 49,999 रुपये है।
Advertisement

ई-साइकिल की बिक्री के बाद ग्राहक की ओर से डीलर द्वारा फाइनेंशियल इंसेंटिव लागू किया जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि ये राशि ग्राहकों को उनके आधार से जुड़े बैंक अकाउंट में 7 से 10 वर्किंग डेज के भीतर जमा कर दी जाएगी। स्वीकृत मॉडलों की जानकारी http://ev.delhi.gov.in पर उपलब्ध है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.