चीनी कार कंपनी NIO की गाड़ियां बन रही हैं ग्राहकों की पसंद, मई में बिकीं 6,711 इलेक्ट्रिक कार

NIO ने May 2021 में कुल 6,711 इलेक्ट्रिक कार बेची हैं, जो साल-दर-साल के हिसाब से 95.3 प्रितशत की वृद्धि है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 जून 2021 11:13 IST
ख़ास बातें
  • NIO ने मई 2021 में 95.3 प्रतिशत की साल-दर-साल ग्रोथ हासिल की
  • कंपनी ने अपनी तीन इलेक्ट्रिक कार की बेचीं 6,711 यूनिट्स
  • इस समय नियो के पोर्टफोलियो में हैं चार इलेक्ट्रिक कार

Nio के पोर्टफोलियो में इस समय चार इलेक्ट्रिक कार हैं

इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बनाने वाली चीनी कंपनी NIO का कहना है कि मई महीने में उनकी कार को लोगों द्वारा खासा पसंद किया गया और कंपनी ने 6,711 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेची। कंपनी ने इस घोषणा के लिए ट्विटर का सहारा लिया और बाकायदा एक प्रेस स्टेटमेंट भी रिलीज़ की। NIO के पोर्टफोलियो में कई इलेक्ट्रिक कार मौजूद हैं, जिनमें ET7, EC6, ES8 और ES6 इलेक्ट्रिक कार शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि मई महीने का आंकड़ा साल-दर-साल के हिसाब 95.3 प्रतिशत की ग्रोथ है और मई महीने तक ES8, ES6 और EC6 की कुल 109,514 यूनिट्स बेची गई।

NIO ने ट्वीट कर घोषणा की है कि May 2021 में कंपनी ने कुल 6,711 इलेक्ट्रिक कार बेची हैं, जो साल-दर-साल के हिसाब से 95.3 प्रितशत की वृद्धि है। कंपनी के पोर्टफोलियो में से ES8, EC6 और ES6 इलेक्ट्रिक कार की मई महीने तक कुल 109,514 यूनिट्स बिक गई थी। कंपनी का टार्गेट साल 2021 की दूसरी तिमाही तक 22,000 यूनिट्स बेचना था, लेकिन ग्लोबल मार्केट में हो रही चिप की कमी के चलते कई इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को प्रोडक्शन में समस्या झेलनी पड़ रही है और NIO भी इससे बच नहीं पाई है।
Advertisement
 

इतना ही नहीं, कंपनी का यह भी कहना है कि मई महीने में NIO का व्हीकल डिलिवरी सिस्टम भी प्रभावित हुआ था, जिसके पीछे सेमीकंडक्टर सप्लाई में अस्थिरता और लॉजिस्टिक में कुछ समस्या को दोषी ठहराया गया है। अब, NIO ने दावा किया है कि मई महीने की कसर कंपनी जून महीने में निकालेगी और इस महीने डिलिवरी प्रोसेस को तेज़ करेगी।

कंपनी द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि 6,711 यूनिट्स में से 1,412 यूनिट्स कंपनी की छह और सात सीटर प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV ES8s की थी। इसके अलावा इन आंकड़ों में 3,017 यूनिट्स ES6s की हैं, दो कंपनी की हाई परफॉर्मेंस पांच सीटर कार कॉम्पेक्ट एसयूवी इलेक्ट्रिक कार है। 2,282 यूनिट्स EC6s की है, जो कूपे स्टाइल SUV है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , electric cars, Electric cars 2021, Electric Cars in India
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.