Elecom ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Sodium-Ion Power Bank, लिथियम से चलेगा 10 गुना ज्यादा, पर्यावरण को नुकसान भी नहीं

Elecom ने दुनिया का पहला कंज्यूमर-ग्रेड सोडियम-आयन पावर बैंक Elecom Sodium-ion Power Bank लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Elecom Na+ Sodium-Ion पावर बैंक की कीमत 9,980 येन (लगभग 5,905 रुपये) है।
  • Elecom Na+ Sodium-Ion पावर बैंक में 9,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Elecom Na+ Sodium-Ion पावर बैंक यूएसबी-सी पीडी सपोर्ट के साथ आता है।

Elecom Na+ Sodium-Ion Power Bank में 9000mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Elecom

Elecom ने दुनिया का पहला कंज्यूमर-ग्रेड सोडियम-आयन पावर बैंक Elecom Sodium-ion Power Bank लॉन्च कर दिया है, जो पोर्टेबल बैटरी के लिए गेम-चेंजर है। 9,000mAh पैक में लिथियम की जगह Na+ सोडियम-आयन मोबाइल बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक सस्ता विकल्प है। यहां हम आपको Elecom Sodium-ion Power Bank के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Elecom Na+ Sodium-Ion Power Bank Price


Elecom Na+ Sodium-Ion मोबाइल बैटरी पावर बैंक की कीमत 9,980 येन (लगभग 5,905 रुपये) है। यह ब्लैक (DE-C55L-9000BK) और लाइट ग्रे (DE-C55L-9000LGY) में उपलब्ध है। यह अब Elecom के डायरेक्ट शॉप पर प्रीऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिसमें प्रति ग्राहक 3 की लिमिट है। यह ग्लोबल स्तर पर कब उपलब्ध होगा या नहीं अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।


Elecom Na+ Sodium-Ion Power Bank Features


Elecom Na+ Sodium-Ion Power Bank में सोडियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो कि काफी आसानी से मिलने वाला एलिमेंट है, जबकि सामान्य लिथियम-आयन बैटरी लिथियम और कोबाल्ट जैसे मैटल पर निर्भर करती हैं। इसका मतलब है कम खनन,नैतिक चिंताओं की कमी और आसान डिस्पोजल प्रोसेस पर उपलब्ध होती है। अगर सोडियम-आयन टेक्नोलॉजी लोकप्रिय हो जाती है, तो यह सप्लाई चैन के दबाव को कम कर सकती है और बैटरी प्रोडक्शन को पर्यावरण के लिए बेहतर बना सकती है।

Elecom का नया पावर बैंक अत्यधिक तापमान में काम करता है। लिथियम-आयन सेल ठंड में बंद हो जाते हैं, लेकिन यह -35 डिग्री सेल्सियस या 50 डिग्री सेल्सियस तक की गर्मी में काम कर सकता है। यह कठोर जलवायु में बाहर समय बिताने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए एक मजबूत विकल्प है, चाहे बर्फ में लंबी पैदल यात्रा कर रहे हों या रेगिस्तान में ट्रेकिंग कर रहे हों। सोडियम-आयन टेक्नोलॉजी कई सेफ्टी के लाभ प्रदान करती है। लिथियम-आयन बैटरी ज्यादा गर्म होने की संभावना रहती है और सबसे खराब स्थिति में आग पकड़ लेती हैं। एलीकॉम का दावा है कि इस पावर बैंक को 5,000 चार्ज साइकिल के लिए रेट किया गया है, जो कि एक सामान्य लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में लगभग दस गुना ज्यादा है।
Advertisement

पावर बैंक यूएसबी-सी पीडी सपोर्ट के साथ आता है, जो 45W तक की पावर देता है, जो स्मार्टफोन, टैबलेट और कुछ लैपटॉप को पावर देने के लिए उचित है। इसमें 18W USB-A पोर्ट भी है। इसका वजन 350 ग्राम है जो कि औसतन पावर बैंक से भारी है, क्योंकि सोडियम-आयन बैटरी लिथियम जितनी एनर्जी डेंसिटी वाली नहीं होती हैं। डाइमेंशन की बात करें तो चौड़ाई 87 मिमी, मोटाई 31 मिमी और लंबाई 106 मिमी है। फुल चार्ज होने पर 9,000mAh बैटरी पावरबैंक 1,800mAh के स्मार्टफोन को लगभग 2.9 गुना या 3,000mAh के स्मार्टफोन को लगभग 1.7 गुना चार्ज कर सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elecom, Elecom 9000mAh Power Bank

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.