कैमरे में कैद हुई 1674 km/h की स्पीड से घूमती धरती क्या आपने देखी? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

वीडियो में धरती सूरज से पीछे की दिशा में चलती दिख रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2022 18:56 IST
ख़ास बातें
  • धरती के अपनी ही धुरी पर घूमने की प्रक्रिया कैमरे में रिकॉर्ड
  • इसे रिकॉर्ड करने के लिए जायरोस्कोपिक कैमरा का इस्तेमाल किया गया है
  • वीडियो में जो नजारा दिख रहा है वो वाकई हैरान करने वाला है

धरती के घूमने की प्रक्रिया को पहली बार कैमरे में कैद करने की कोशिश

हम सबने कम उम्र से ही यह बात अक्सर सुनी या पढ़ी होगी कि धरती अपनी धुरी पर लट्टू की तरह घूमती है। यह सूरज का चक्कर ऐसे ही लट्टू की तरह घूमते हुए ही लगाती है, जिसमें पूरे 365 दिन और कुछ घंटे का समय लगता है। सूरज का चक्कर काटने से जहां मौसम बदलते हैं, वहीं अपनी ही धुरी पर घूमने से रात और दिन बनते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि धरती अपनी धुरी पर 1674 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घूमती है। इतनी ज्यादा रफ्तार होते हुए भी हमें झटका नहीं लगता और न ही पता लगता है कि यह घूम रही है। लेकिन अब इससे संबंधित एक वीडियो साशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें धरती को घूमते हुए दिखाया गया है। 

Twitter पर एक वीडियो आजकल खूब वायरल हो रहा है जिसमें धरती के अपनी ही धुरी पर घूमने की प्रक्रिया दिखाई गई है। इस वीडियो में जो नजारा दिख रहा है वो वाकई हैरान करने वाला है। इसे देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि धरती कितनी रफ्तार के साथ घूमती है, बावजूद इसके हमें न तो झटका लगता है, और न ही हम धरती से बाहर फेंके जाते हैं, क्योंकि इसका गुरुत्वाकर्षण इतना बलशाली है कि हम धरती पर टिके रहते  हैं। यह वीडियो अपने आप में बेहत अद्भुत है। आप भी देखें- 

जैसा कि आप देख सकते हैं, वीडियो को Buitengebieden नामक अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस वीडियो को अब तक 35 लाख के लगभग लोग देख चुके हैं और इसके कायल हो चुके हैं। इसमें धरती घूमती दिख रही है जो कि स्वयं पर धरती पर खड़े रहकर कैमरे में कैद करना असंभव सी बात लगती है, लेकिन वीडियो रिकॉर्ड करने वाले शख्स ने यह कमाल कर दिखाया है। वीडियो महज 19 सेकंड का है लेकिन इसको देखते हुए लगता है कि जैसे ब्रह्मांड ठहरा है और धरती इसमें तेजी से घूम रही है। इस वीडियो में टाइमलैप्स का इस्तेमाल किया गया है। यानि कि चीजों को बहुत तेज गति से चला गया है। 

वीडियो में धरती सूरज से पीछे की दिशा में चलती दिख रही है। वीडियो में मेंशन किया गया है कि इसे रिकॉर्ड करने के लिए जायरोस्कोपिक कैमरा का इस्तेमाल हुआ है। वीडियो को 17 लाख लोगों ने लाइक किया है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि सैन फ्रांसिस्को के एरिक ब्रूमेल ने वीडियो कैप्चर किया है जो एक बहुत बड़े फोटोग्राफर हैं। वीडियो को देखने पर वाकई ये कोई जादुई दुनिया लगती है, जिसमें हम जी रहे हैं लेकिन देख नहीं पाते हैं कि दरअसल हमारी दुनिया कितनी तेजी के साथ घूम रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.