Earth Day 2023: Google ने Doodle में दिया क्लाइमेट चेंज के लिए खास मैसेज, ऐसे बच सकती है हमारी धरती!

अपने ब्लॉग में गूगल ने कहा है कि हरेक व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कामों में बदलाव लाकर इसमें योगदान दे सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2023 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Google आज Doodle के माध्यम से अर्थ डे 2023 (Earth Day 2023) मना रहा है।
  • इस मौके पर गूगल ने डूडल में एक खास आर्ट बनाई है।
  • Earth Day 2023 का थीम अबकी बार 'हमारे ग्रह में निवेश' रखा गया है।

Google आज Doodle के माध्यम से अर्थ डे 2023 (Earth Day 2023) मना रहा है।

Photo Credit: Google

Earth Day 2023: Google आज Doodle के माध्यम से अर्थ डे 2023 (Earth Day 2023) मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने डूडल में एक खास आर्ट बनाई है। डूडल के माध्यम से गूगल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने की कोशिश कर रहा है। विश्व भर में आज पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है जो कि हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। इसी मौके पर Doodle बनाकर गूगल ये संदेश देना चाह रहा है कि हम सब मिलकर छोटी-छोटी कोशिशों से कैसे क्लाइमेट चेंज के बढ़ते प्रकोप को रोक सकते हैं। 

World Earth Day 2023 का थीम अबकी बार 'हमारे ग्रह में निवेश' या 'Invest in Our Planet' रखा गया है, यानि कि अपने ग्रह को बचाने के लिए सभी इसमें योगदान दें। भारत समेत दुनियाभर में भीषण गर्मी का प्रकोप इन दिनों खबरों में है। इसके पीछे ग्लोबल वॉर्मिंग सबसे बड़ा कारण है। आज के डूडल के माध्यम से गूगल ने भी यही संदेश देने की कोशिश की है कि कैसे हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे कदम उठाते हुए ग्लोबल वॉर्मिंग को रोकने में बड़ा योगदान दे सकते हैं। 

Earth Day 2023 के लिए आज का Doodle कहता है कि कैसे व्यक्ति और समुदाय धरती को बचाने में एक साथ काम करने के लिए आगे आ सकते हैं। हमारे यात्रा करने से लेकर, बिजली इस्तेमाल करने, खाना खाने और वस्तुएं खरीदने तक में भी बदलाव लाकर हम क्लाइमेट चेंज के मद्देनजर बड़ा अंतर ला सकते हैं। जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ने वाला है। 

अपने ब्लॉग में गूगल ने कहा है कि हरेक व्यक्ति अपने रोजमर्रा के कामों में बदलाव लाकर इसमें योगदान दे सकता है। उदाहरण के लिए, कपड़े सुखाने के लिए ड्रायर की बजाए खुली हवा में कपड़े सुखाएं, जहां तक संभव हो सकते प्लांट डायट, यानि ऐसा भोजन जो पौधों से आता है, का सेवन करें। जहां पैदल चलकर काम हो सकता हो, वहां बाइक या किसी अन्य व्हीकल का इस्तेमाल करने से बचें। इसी तरह के और भी कई छोटे कदम हैं जो क्लाइमेट चेंज को रोकने में सहायक हो सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.