ई-कॉमर्स साइट द्वारा दी जाने वाली छूट नहीं होगी बंद: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2016 10:48 IST
केंद्र सरकार द्वारा हाल में पेश की गई नई ई-कॉमर्स पॉलिसी के बाद से ऐसे कयास लगाए जाते रहे हैं कि अब ई-कॉमर्स रिटेल साइट अविश्वसनीय छूट वाले सेल आयोजित नहीं कर पाएंगी। लेकिन इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च ने इन कयासों को खारिज कर दिया है। दावा किया गया है कि ऑनलाइन मार्केटप्लेस में डिस्काउंट मॉडल हाल फिलहाल में खत्म होता नहीं दिख रहा।

रेटिंग्स एजेंसी के मुताबिक, इस सेक्टर की नियमितता बनाए रखने के लिए और स्पष्टता की ज़रूरत है। और स्पष्टतता मिलने के बाद ही पॉलिसी के अनुसरण में आसानी आएगी। इसके बाद ही ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट प्लेस को बराबर का मौका मिलने की संभावना है।

एजेंसी ने कहा कि नई नीतियों से पुराने ऑफलाइन रिटेलरों को फायदा मिलने की संभावना कम है। क्योंकि नई पॉलिसी ई-कॉमर्स बिजनेस करने के तरीके को परिभाषित और सीमित करने के बारे में है।

नए दिशा-निर्देश ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म को किसी प्रोडक्ट का मालिक होने से रोकते हैं। ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहक और विक्रेता के बीच माध्यम है। और वे सामान की कीमत को प्रभावित नहीं कर सकतीं।
Advertisement

रिसर्च फर्म ने कहा, ऐसा ई-कॉमर्स साइट द्वारा दी जा रही बड़ी छूट को खत्म करने के लिए किया गया है। लेकिन नीतियों के बारे में ज्यादा स्पष्टता नहीं होने के कारण ऐसा होता नहीं दिख रहा। ई-कॉमर्स कंपनियां पॉलिसी की कमियों का फायदा उठाकर या फिर डिस्काउंट के लिए नए रास्ते अपनाकर और ग्राहकों को लुभाने की कोशिश जारी रखेंगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, E Commerce, Ecommerce, FDI, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  2. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  3. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  4. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  5. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.