भयंकर गर्मी में चलाने जा रहे हैं AC तो उससे पहले करना न भूलें ये काम

अगर आप एसी चलाने का सोच रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2025 13:34 IST
ख़ास बातें
  • अगर आपके पास पुराना एसी है तो सबसे पहले उसकी सर्विस करवाएं।
  • AC पर जितने स्टार होंगे उससे यह पता चलेगा कि कितनी पावर की खपत होगी।
  • इन्वर्टर एसी एनर्जी एफिशिएंट और टेंप्रेचर कंट्रोल प्रदान करते हैं।

इन्वर्टर एसी एनर्जी एफिशिएंट होते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Everett Pachmann

गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है और अब गर्मी ने अपना कहर भी दिखाना शुरू कर दिया है। भारत के कई हिस्सों में एसी के बिना राहत मिलना मुश्किल है। ऐसे में अगर आप एसी चलाने का सोच रहे हैं तो इससे पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिससे आप गर्मी से छुटकारा भी पा सकेंगे, बिजली का बिल भी बचा पाएंगे और साथ ही साथ एसी का मेंटेनेंस भी ठीक से रख पाएंगे। यहां हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको एसी चलाने से पहले ध्यान में रखना है।


AC चलाने से पहले ध्यान दें ये बातें


AC की सर्विस
अगर आपके पास पुराना एसी है तो सबसे पहले उसकी सर्विस करवाएं। बिना सर्विस एसी चलाने से वह ठीक से कूलिंग नहीं करेगा और ज्यादा देर तक एसी चलाएंगे तो उससे बिल भी ज्यादा आएगा। इसके अलावा एसी की सर्विस करवाने से उसके खराब होने की संभावना कम हो जाती है। वहीं आप नियमित सर्विस करवाते रहेंगे तो उससे आपको एसी में आ रही किसी भी खराबी के बारे में समय रहते हुए पता चल जाएगा।

AC पर हैं कितने स्टार
Advertisement
आपके AC पर जितने स्टार अंकित होंगे तो उससे यह दर्शाता कि वह कितनी कम पावर की खपत करेगा। जितने ज्यादा स्टार तो उतनी ही ज्यादा पावर की बचत होगी। वहीं अगर स्टार कम होंगे तो बिजली ज्यादा उपयोग होगी। ऐसे में अगर आपका एसी काफी पुराना हो गया है तो आप उसे नए 5 स्टार एसी से रिप्लेस भी कर सकते हैं। हालांकि, यह बात पूरी तरह से आपके बजट पर निर्भर करती है।

इन्वर्टर AC के फायदे
Advertisement
इन्वर्टर एसी एनर्जी एफिशिएंट, टेंप्रेचर कंट्रोल, शांत ऑपरेशन और लंबे समय तक चलने की सुविधा प्रदान करते हैं। इन्वर्टर एसी एक वेरिएबल-फ्रीक्वेंसी ड्राइव (VFD) का इस्तेमाल करके कंप्रेसर की स्पीड को एडजेस्ट करते हैं, जिससे वे अपनी एनर्जी एफिशिएंसी बढ़ाते हैं और नॉन इन्वर्टर एसी की तुलना में कम बिजली की खपत करते हैं। 

बिजली यूनिट पर ध्यान दें
Advertisement
जब भी एसी चलाने की शुरुआत करें तो उससे पहले ही आपको अपने पावर मीटर की यूनिट को नोट करना चाहिए। इससे आपको अंदाजा लग जाएगा कि कितनी पावर की खपत हो रही है। फिर आपको दोबारा 1 हफ्ते पावर रीडिंग को चेक करना है, इससे यह पता चलेगा कि सामान्य उपयोग और एसी के साथ उपयोग पर कितनी बिजली की ज्यादा खपत हो रही है। आप यह भी नोट कर सकते हैं कि आपने एक दिन में कितने घंटे एसी चलाया है, जिससे आपको यह भी अंदाजा लग जाएगा कि कितने घंटे चलने पर कितना खर्च आता है। अगर आपको लगता है कि एसी ज्यादा बिजली की खपत कर रहा है तो आप कस्टमर केयर पर बात कर सकते हैं और एसी टेक्निशियन को बुलाकर चेक भी करवा सकते हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AC Service, AC Care, Air Conditioner, AC

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.