Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S लैपटॉप लॉन्च, 17 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

Dell ने भारतीय बाजार में Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जुलाई 2026 13:27 IST
ख़ास बातें
  • Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K LCD InfinityEdge टच डिस्प्ले है।
  • Dell 14S में 14 इंच का फुल HD+ OLED नॉन-टच डिस्प्ले है।
  • Dell 16S में 16 इंच की OLED टच पैनल डिस्प्ले दी गई है।

Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K LCD InfinityEdge टच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Dell

Dell ने भारतीय बाजार में Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S को लॉन्च कर दिया है। Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K डिस्प्ले है और यह Intel Core Series 3 या Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Dell 14S और Dell 16S में Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर या AMD Ryzen AI 400 सीरीज प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Dell XPS 13, Dell 14S और Dell 16S के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Dell XPS 13, Dell 14S, Dell 16S Price

Dell XPS 13 की शुरुआती कीमत ₹79,990 है। यह लैपटॉप Sky और Storm फिनिश में उपलब्ध है। Dell 14S की शुरुआती कीमत ₹1,19,990 और Dell 16S की शुरुआती कीमत ₹2,29,990 है। ये दोनों लैपटॉप Celestial Blue या Frost Blue कलर में आता है। ये तीनों लैपटॉप Dellstore.com और Dell Exclusive स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं Intel Core प्रोसेसर वाले Dell 14S रिटेल और मल्टी-ब्रांड आउटलेट्स के जरिए भी उपलब्ध होंगे।

Dell XPS 13 Specifications 

Dell XPS 13 में 13.4 इंच की 2.5K LCD InfinityEdge टच डिस्प्ले है, जिसका 30Hz से 120Hz तक वेरिएबल रिफ्रेश रेट, पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और 100% DCI-P3 कलर कवरेज  है। XPS 13 में Intel Core Series 3 या Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 32GB तक LPDDR5X रैम और Intel ग्राफिक्स आते हैं। Intel Core Ultra Series 3 प्रोसेसर वाले मॉडल बाद में उपलब्ध होंगे। Dell XPS 13 में या तो दो USB 3.2 Gen 2 Type-C पोर्ट या दो Thunderbolt 4 या USB Type-C पोर्ट मिलते हैं। इसमें इंटेल वाई-फाई 7भी दिया गया है। लैपटॉप में CNC एल्युमीनियम वाला डिजाइन दिया गया है। XPS 13 में बैकलिट चिकलेट कीबोर्ड और विंडोज टचपैड है। लैपटॉप एनर्जी स्टार सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह Climate+ डेजिग्नेशन के साथ EPEAT Gold-रजिस्टर्ड है। सिंगल चार्ज में यह 17 घंटे तक की स्ट्रीमिंग दे सकता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस लैपटॉप की मोटाई 12.7 मिमी और वजन 1 किलो है। 

Dell 14S Specifications

Dell 14S में 14 इंच का फुल HD+ OLED नॉन-टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 400 निट्स पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 100% कवरेज मिलता है। लैपटॉप डॉल्बी विजन का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पो में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक ग्लोबल हेडसेट पोर्ट शामिल हैं। Dell 14S में Intel Core Ultra Series 3 चिपसेट या AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर मिलता है। इसमें AI-बेस्ड टास्क के लिए 50 TOPS तक का NPU भी है। इसमें 70Wh की बैटरी है जिसे 65W USB टाइप-सी अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। लैपटॉप को रीसायकल एल्युमीनियम और प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इसे Energy Star 9.0 और EPEAT 2.0 Gold सर्टिफिकेशन मिला है। Dell 14S की मोटाई 15.3 मिमी और वजन लगभग 1.46 किलो है।

Advertisement

Dell 16S Specifications

Dell 16S में 16 इंच की OLED टच पैनल डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2.8K, 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 400-निट पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट का 100% कवरेज मिलता है।  लैपटॉप डॉल्बी विजन का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी विकल्पो में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, दो यूएसबी 3.2 जेन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट और एक ग्लोबल हेडसेट पोर्ट शामिल हैं। Dell 16S में Intel Core Ultra Series 3 चिपसेट या AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर मिलता है। इसमें AI-बेस्ड टास्क के लिए 50 TOPS तक का NPU भी है। Intel Core Ultra X7 358H वाला Dell 16S पिछली जेन के मुकाबले में 55% बेहतर ग्राफिक्स परफॉर्मेंस प्रदान करता है। Dell 16S में 70Wh की बैटरी है जिसे 65W USB टाइप-सी अडैप्टर से चार्ज किया जा सकता है। लैपटॉप को रीसायकल एल्युमीनियम और प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इसे Energy Star 9.0 और EPEAT 2.0 Gold सर्टिफिकेशन मिला है। Dell 16S की मोटाई 15.3 मिमी और वजन लगभग 1.77 किलो है।

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  5. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  6. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  7. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  8. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  9. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  10. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.