Dell Alienware AW3225QF, AW2725DF गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Alienware 32 इंच AW3225QF में 4K कर्व्ड QD-OLED डिस्प्ले है जो कि 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम प्रदान करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 फरवरी 2024 10:52 IST
ख़ास बातें
  • Alienware 32 इंच AW3225QF में 4K कर्व्ड QD-OLED डिस्प्ले है।
  • Alienware 27 इंच AW2725DF मॉनिटर की OLED डिस्प्ले है।
  • Alienware 32 इंच AW3225QF की कीमत 1,29,999 रुपये है।

Alienware AW3225QF में 4K कर्व्ड QD-OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Dell

Dell ने भारतीय बाजार में अपना नया Alienware गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है, जिसमें 32 इंच Alienware AW3225QF और 27 इंच AW2725DF शामिल हैं। इन्हें पहली बार CES 2024 में पेश किया गया था। ये मॉनिटर अपनी एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ गेमिंग अनुभव को बेहतर करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां हम आपको Alienware गेमिंग मॉनिटर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Alienware मॉनिटर की कीमत


Alienware 32 इंच AW3225QF की कीमत 1,29,999 रुपये है। वहीं Alienware 27 इंच AW2725DF मॉनिटर की कीमत 99,999 रुपये है। ये दोनों मॉनिटर Dell.com पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। 


Alienware 32 इंच AW3225QF के स्पेसिफिकेशंस


Alienware 32 इंच AW3225QF में 4K कर्व्ड QD-OLED डिस्प्ले है जो कि 240Hz रिफ्रेश रेट और 0.03ms रिस्पॉन्स टाइम प्रदान करती है। यह स्मूथ गेमप्ले के लिए NVIDIA G-SYNC और VESA एडाप्टरिवसिंक का सपोर्ट करता है। मॉनिटर हाई क्वालिटी विजुअल के लिए डॉल्बी विजन एचडीआर और एचडीएमआई 2.1 एफआरएल के साथ आता है।


Alienware 27 इंच AW2725DF के स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Alienware 27 इंच AW2725DF मॉनिटर की OLED डिस्प्ले 2560×1440 पिक्सल रेजोल्यूशन और 360Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करती है। यह अनलिमिटेड कंट्रास्ट प्रदान करता है और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक पहुंच सकती है। 99.3% DCI-P3 कलर गेमट ​​कवरेज के साथ, मॉनिटर सटीक और वाइब्रेंट कलर रीप्रोडक्शन प्रदान करता है। इसमें सटीक कलर और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए एएमडी फ्रीसिंक प्रीमियम प्रो और वीईएसए एडेप्टिवसिंक शामिल हैं। एर्गोनोमिक डिजाइन और कूलिंग वेंट लंबे गेमिंग सेशन के दौरान कंफर्ट प्रदान करते हैं।

दोनों मॉनिटर मजबूत मैटेरियल से तैयार किए गए हैं, जिनमें 85% पीसीआर प्लास्टिक और 100% रिसाइकल एल्यूमीनियम शामिल हैं। इन्हें 2024 CES इनोवेशन अवार्ड दिया गया है। आपको बता दें कि Alienware ने 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ QHD+ डिस्प्ले वाला M16 R2 गेमिंग लैपटॉप पेश किया है। यह लैपटॉप नए Intel Core Ultra H-सीरीज प्रोसेसर से लैस है, जिसमें एक कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन और GeForce RTX 4070 GPU शामिल है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.