अब रोबोट घरों में पहुंचा रहे हैं दूध और राशन, नाम है Camello

रोबोट के डिलिवरी से निकलने से लेकर उनके कलेक्शन पॉइन्ट तक पहुंचने की जानकारियां ग्राहक को ऐप के जरिए प्राप्त हो सकती है। ये रोबोट (Camello) 20 किलो का लोड संभाल सकते हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2021 22:35 IST
ख़ास बातें
  • सिंगापुर में रोबोट घरों में दूध, अड़ों समेत राशन पहुंचा रहे हैं
  • OTSAW Digital नाम की टेक्नोलॉजी कंपनी ने बनाए हैं दो खास रोबोट
  • 20 किलो भार उठा सकते हैं और हफ्ते में छह दिन करते हैं काम

Camello नाम के ये रोबोट हफ्ते में 6 दिन काम करते हैं

सिंगापुर में आजकल रोबोट लोगों के घरों तक दूध और राशन पहुंचा रहे हैं। सिंगापुर स्थित टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी  OTSAW Digital ने एक पायलेट प्रोग्राम शुरू किया है, जो रोबोट के जरिए लोगों के घरों तक राशन पहुंचाने का काम कर करता है। इस प्रोग्राम को फिलहाल 1 साल के लिए टेस्टिंग के तहत शुरू किया गया है और कंपनी इस दौरान 700 घरों को कवर करेगी। ये दोनों रोबोट इन 700 घरों में दूध, अड़े समेत कई घरेलू सामान को डिलिवर करेंगे। रोबोट द्वारा सबसे पहले सामान प्राप्त करने वाले व्यक्ति का नाम तशफिक हैदर (Tashfique Haider) बताया जा रहा है और एक इंटरव्यू में उस 25 वर्षिय युवक का कहना है कि यह प्रोजेक्ट बुजुर्गों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि उन्हें ऐसे बुरे समय में रोज़मर्रा में काम आने वाले सामान खरीदने के लिए अपने घरों से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा।

ये रोबोट कई आधुनिक तकनीक से लैस हैं। इन रोबोट द्वारा डिलिवरी पाने के लिए ग्राहक ऐप का इस्तेमाल कर सकता है। इनमें कुछ ऐसे गैजेट्स इस्तेमाल किए गए हैं, जो रोबोट को और डिलिवरी के सामान को डिसइनफेक्ट (वायरस और कीटाणुओं से साफ) रखता है। ऐप को भी आधुनिक बनाया गया है। रोबोट के डिलिवरी से निकलने से लेकर उनके कलेक्शन पॉइन्ट तक पहुंचने की जानकारियां ग्राहक को ऐप के जरिए प्राप्त हो सकती है। ये रोबोट (Camello) 20 किलो का लोड संभाल सकते हैं और कंपनी का कहना है कि ये रोबोट सोमवार से शुक्रवार तक प्रति दिन 4 से 5 डिलिवरी करते हैं और शनिवार को इनका हाफ डे रहता है। 
 

Reuters की रिपोर्ट कहती है कि इन रोबोट द्वारा डिलिवरी प्राप्त करने वाले ग्राहकों की ओर से अलग-अलग तरह की प्रक्रिया मिली है। कुछ ग्राहकों का कहना है कि उन्हें रोबोट का सामान डिलिवर करना बड़ा मज़ेदार और रोमांचक अनुभव लगा। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि इतनी आधुनिक चीज़ें बुजुर्गों के लिए समझना थोड़ा मुश्किल होगी। 36 वर्षीय गृहिणी Xue Ya Xin ने Reuters को बताया कि (अनुवादित) "युवा ग्राहक इसे (Camello को) पसंद करेंगे। मुझे नहीं लगता कि पुरानी पीढ़ी इसे पसंद करेगी, क्योंकि ये ऐसे गैजेट्स हैं, जिन्हें युवा लोग पसंद करते हैं।" 

OTSAW Digital के CEO लिंग टिंग मिंग (Ling Ting Ming) का कहना है कि विशेष रूप से इस महामारी के दौरान, हर कोई कॉन्टेक्ट लैस और मानव रहित डिलिवरी विकल्प तलाश रहा है। प्रोजेक्ट और रोबोट के काम करने के तरीकों पर नज़र रखने के लिए फिलहाल इन रोबोट के साथ कंपनी का स्टाफ साथ चलता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , delivery robots, Camello, camello robot
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में मिलेगी 8.600mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  2. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  5. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
  6. Infosys में बंपर हायरिंग, 20,000 फ्रेशर्स का होगा रिक्रूटमेंट
  7. Infinix GT 50 Pro हुआ 6500mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. Oppo F33 Pro 5G vs OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.