Delhi Metro का किराया आज से बढ़ा, ऑनलाइन टिकट बुक करते हुए अब 1-5 रुपये देने होंगे ज्यादा

अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो अब आपकी जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 08:46 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो अब आपकी जेब पर ज्यादा असर पड़ेगा।
  • DMRC ने आज यानी कि 25 अगस्त से मेट्रो के किराए में वृद्धि कर दी है।
  • DMRC ने आखिरी बार 2017 में किराया बढ़ाया था।

Delhi Metro की टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बुक हो सकती है।

Photo Credit: DMRC

अगर आप दिल्ली मेट्रो में सफर करते हैं तो अब आपकी जेब पर ज्यादा असर पड़ने वाला है। जी हां दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने आज यानी कि 25 अगस्त से मेट्रो के किराए में वृद्धि कर दी है। DMRC ने आखिरी बार 2017 में किराया बढ़ाया था और अब 8 सालों बाद मेट्रो के टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं। आइए दिल्ली मेट्रो के नए किराए से लेकर कितना बदलाव हुआ है इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेट्रो किराए के बारे में एक सोशल मीडिया यूजर्स के सवाल का जवाब देते हुए DMRC ने कहा कि कीमतों में बढ़ोतरी काफी कम होगी। सभी लाइनों पर किराए में कुल मिलाकर 1 रुपये से 4 रुपये तक बढ़ोतरी होगी। DMRC ने X पर लिखा कि "यह कंफर्म किया जाता है कि दिल्ली मेट्रो के किराए में कल, यानी 25 अगस्त 2025 से बढ़ोतरी लागू होगी। यह संशोधन मामूली होगा, जिसमें किराए में 1 रुपये से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं एयरपोर्ट लाइन पर किराए में 5 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।"

आज एक अलग ट्वीट में DMRC ने बताया कि दिल्ली मेट्रो सर्विस के यात्री किराए में आज यानी 25 अगस्त 2025 से संशोधन किया गया है। यह बढ़ोतरी काफी कम है, जो यात्रा की दूरी के आधार पर सिर्फ 1 रुपये से 4 रुपये तक है (एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के लिए 5 रुपये तक)। 25 अगस्त 2025 से नया किराया स्लैब इस प्रकार हैं:

दिल्ली मेट्रो का नया किराया स्लैब कुछ इस प्रकार है: 0-2 किमी के लिए 11 रुपये, 2-5 किमी के लिए 21 रुपये, 5-12 किमी के लिए 32 रुपये, 12-21 किमी के लिए 43 रुपये, 21-32 किमी के लिए 54 रुपये और 32 से ज्यादा किमी के लिए 64 रुपये है।

DMRC ने रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के लिए अलग-अलग किराया स्लैब भी जारी किया है। 0-2 किमी के लिए 11 रुपये, 2-5 किमी के लिए 11 रुपये, 5-12 किमी के लिए 21 रुपये, 12-21 किमी के लिए 32 रुपये, 21-32 किमी के लिए 43 रुपये और 32 किमी से अधिक के लिए 54 रुपये का किराया लगेगा।

Advertisement

दूरी स्लैब

मौजूदा किराया

(सामान्य दिन)

बढ़ा हुआ किराया

Advertisement

(सामान्य दिन)

मौजूदा किराया

(रविवार और राष्ट्रीय अवकाश)

Advertisement

बढ़ा हुआ किराया

(रविवार और राष्ट्रीय अवकाश)

0-2 किमी 10 11 10 11
2-5 किमी 20 21 10 11
5-12 किमी 30 32 20 21
12-21 किमी 40 43 30 32
21-32 किमी 50 54 40 43
32 किमी से अधिक 60 64 50 54

Advertisement
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.