25000mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग वाला पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Cuktech 25000mAh पावर बैंक डिवाइसेज की एक बड़ी रेंज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 नवंबर 2025 08:26 IST
ख़ास बातें
  • यह 25000mAh बैटरी के साथ आता है।
  • इसमें 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • इसमें 2C + 1A पोर्ट सेटअप मिलता है।

Cuktech 25000mAh पावर बैंक में कई खास फीचर्स कंपनी ने दिए हैं।

Photo Credit: ITHome

Cuktech ने धांसू बैटरी कैपिसिटी वाला पावर बैंक 25 Super Power Block SE लॉन्च किया है। यह 25000mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग मिलती है। पावर बैंक में LED डिस्प्ले लगा है जिसमें इसका चार्जिंग स्टेटस, शेष बैटरी जैसी जानकारी दिखाई देती है। इसमें 2C + 1A पोर्ट सेटअप मिलता है। यानी डिवाइस में दो यूएसबी-सी पोर्ट दिए गए हैं और एक यूएसबी-ए पोर्ट दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन 6A स्मार्ट फास्ट चार्जिंग साथ में आती है। यह 120W तक बाइडायरेक्शनल चार्जिंग को सपोर्ट करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Cuktech 25000mAh power bank price

Cuktech 25000mAh पावर बैंक को कंपनी ने फिलहाल चीन की मार्केट में पेश किया है। इसकी कीमत 199 युआन (लगभग 2500 रुपये) है। यह तीन कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। कंपनी ने अभी सेल के लिए इसे लिस्ट नहीं किया है, लेकिन जल्द ही यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

Cuktech 25000mAh power bank specifications

Cuktech 25000mAh पावर बैंक में कई खास फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। सबसे पहले इसकी बैटरी आती है जो 25 हजार एमएएच की है। इसी के साथ इसमें 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इसमें PD, PPS, MIPPS, QC, SCP जैसे प्रोटोकोल का सपोर्ट दिया गया है। जिसके कारण यह डिवाइसेज की एक बड़ी रेंज के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है जिसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और यहां तक कि लैपटॉप भी शामिल बताए गए हैं।

Cuktech का दावा है कि पावरबैंक 4.5 बार एक iPhone 17 को चार्ज कर सकता है। यह Redmi K80 Pro को 3 बार फुल चार्ज कर सकता है। कंपनी के अनुसार, इसका SE मॉडल 100W सेल्फ चार्जिंग को सपोर्ट करता है जिससे यह केवल 15 मिनट में ही 25% चार्ज हो जाता है। इसमें LED डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। चार्जिंग पावर, और शेष बैटरी की रियल टाइम जानकारी इसमें दी जाती है। कंपनी ने ऑटोमोटिव ग्रेड की बैटरी इसमें इस्तेमाल की हैं और इनकी ड्यूरेबिलिटी बढ़िया होने का दावा किया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  2. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  4. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus Vivobook 15 और TUF Gaming A15 भारत में लॉन्च, नए AI प्रोसेसर और RTX 3050 GPU के साथ आए लैपटॉप
  2. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  3. BAT-BMS: ई-रिक्शा रोकने वाले ऐप्स पर सरकार का बड़ा एक्शन, स्टोर से तुरंत हटाने का आदेश
  4. Dell ने भारत में लॉन्च किया Alienware 15 गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. एक बार चार्ज करने पर 305 घंटे चलते हैं ये हेडफोन! Edifier G5 MAX लॉन्च, जानें कीमत
  6. अब घर बैठे Aadhaar में Email ID जोड़ें या अपडेट करें, 6 महीने तक मिलेगी फ्री सर्विस
  7. हजारों के गेम्स PlayStation पर फ्री! जुलाई में इन 3 गेम्स को मुफ्त में खेलने का मौका
  8. Huawei Band 11 सीरीज भारत में लॉन्च, 14 दिन तक की बैटरी और 100+ वर्कआउट मोड के साथ आए फिटनेस बैंड
  9. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  10. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.