AI नहीं छीन रहा नौकरी, 2026 में 25 हजार युवा ग्रेजुएट हायर करेगी Cognizant

Cognizant इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने का प्लान बना रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 फरवरी 2026 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Cognizant का प्लान इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करना है।
  • कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 24,000 से 25,000 नए ग्रेजुएट हायर करेगी।
  • कंपनी बड़े पिरामिड की स्ट्रैटजी पर फोकस कर रही है।

Photo Credit: X/Cognizant

Cognizant इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने का प्लान बना रही है। आईटी सर्विस कंपनी ने बुधवार को कहा कि वह कर्मचारियों की संख्या में इजाफा करने की स्ट्रैटजी के तहत 2026 में करीबन 24-25 हजार नए युवा इंजीनियर्स को भर्ती करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। यह 2025 के मुकाबले में करीबन 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी है, बीते साल कंपनी ने लगभग 20 हजार ग्रेजुएट्स को हायर किया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Cognizant की 2025 की चौथी तिमाही की इनकम संबंधित घोषणा के दौरान के सीईओ रवि कुमार एस ने कहा कि कंपनी बड़े पिरामिड की स्ट्रैटजी पर फोकस कर रही है, जिसके तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल से हाई वेल्यू वाली टेक विशेषता एंट्री लेवल के कर्मचारियों तक पहुंच रही है, न कि उनकी नौकरी खा रहा है। जहां एक तरह यह डर फैल रहा है कि आर्टिफिशियल एंटेलिजेंस से आईटी सेक्टर में नौकरी खत्म हो जाएंगी, वहीं कॉग्निजेंट अलग ही दिशा में आगे बढ़ रही है और कंपनी का कहना है कि एआई कर्माचरियों के लिए प्रोजेक्ट में मददगार साबित हो रहा है।

25 हजार युवा इंजीनियर हायर करेगी कंपनी

कॉग्निजेंट 2026 में लगभग 24,000 से 25,000 नए ग्रेजुएट हायर करने का प्लान बना रही है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब कई आईटी कंपनियां नए कर्मचारियों को खासतौर पर एंट्री लेवल पर हायर करने में सतर्कता बरत रही हैं। कंपनी ने 2025 में करीबन 20 हजार नए ग्रेजुएट हायर किए थे। अधिकतर ग्राहकों के साथ काम कर रहे हैं और कुछ अभी भी ट्रेनिंग में हैं। 

कंपनी ने अपने हालिया तिमाही परिणामों की घोषणा के बाद हायर प्लान के बारे में बताया। चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर जतिन दलाल ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि 2026 में नए ग्रेजुएट की हायरिंग में करीबन 20 प्रतिशत की ग्रोथ होगी। उन्होंने कहा कि हमने 2025 में लगभग 20 हजार ग्रेजुएट को हायर किया था। अगले साल हमारा प्लान इसे करीब 20% बढ़ाने का है। इसलिए हम 2026 तक करीबन 24 हजार से 25 हजार ग्रेजुएट्स को हायर करने पर बहुत खुश होंगे। कंपनी का मानना ​​है कि एआई टूल्स, ऑटोमेशन और एजेंट बेस्ड सॉफ्टवेयर की मदद से शुरुआती लेवल के पदों में कटौती करने के बजाय काम को छोटे-छोटे टास्क में बांटना और उन्हें जूनियर टीम को सौंपना आसान हो गया है। इससे नए कर्मचारियों को पुराने डिलीवरी मॉडल के मुकाबले में जल्दी योगदान देने का मौका मिलता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI, Cognizant, Artificial Intelligence, Tech News

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.