CJP के 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली के कुछ इलाकों में बंद हुआ इंटरनेट!

'Chalo Sansad' मार्च के दौरान Cockroach Janta Party (CJP) ने दावा किया है कि दिल्ली के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 जुलाई 2026 14:43 IST
ख़ास बातें
  • 'Chalo Sansad' मार्च के बीच दिल्ली में इंटरनेट बंद होने का दावा
  • प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं बाधित की गईं: CJP
  • दिल्ली पुलिस और सरकार की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं

Photo Credit: Pixabay

दिल्ली में आयोजित 'Chalo Sansad' मार्च के दौरान कॉक्रोच जन्ता पार्टी (Cockroach Janta Party) ने दावा किया है कि राजधानी के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। CJP का आरोप है कि ऐसा प्रदर्शन से जुड़ी जानकारी और अपडेट लोगों तक पहुंचने से रोकने के लिए किया गया। हालांकि, इस मामले में अभी तक दिल्ली पुलिस या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

CJP ने अपने आधिकारिक X (पहले Twitter) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा कि इंटरनेट सेवाएं प्रभावित होने की वजह से वह प्रदर्शन स्थल से लगातार अपडेट शेयर नहीं कर पा रही है।

If you're wondering why we are unable to share more updates from the ground - the cowardly authorities have shut down internet services in parts of the city.

You can shut down the internet, but how will you close the eyes and ears of the protesters who will see and report to the… pic.twitter.com/rhC5NLNtKd

— Cockroach is Back (@Cockroachisback) July 20, 2026

पार्टी ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि प्रशासन ने शहर के कुछ हिस्सों में इंटरनेट बंद कर दिया है। एक अन्य पोस्ट में CJP ने कहा कि उन्हें दिल्ली के कई इलाकों से इंटरनेट सेवाएं बंद होने की रिपोर्ट मिल रही हैं और वह लोगों तक जानकारी पहुंचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही पार्टी ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

'Chalo Sansad' मार्च को देखते हुए दिल्ली के मध्य हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। जंतर-मंतर और पार्लियामेंट स्ट्रीट के आसपास बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और Rapid Action Force (RAF) के जवान तैनात किए गए।

Advertisement

फिलहाल, इंटरनेट बंद होने के CJP के दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस और सरकार की ओर से इस संबंध में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.