चीनी कंपनी की ड्राइवरलैस कार अब अमेरिका की सड़कों पर दौड़ेगी

कंपनी को इस समय तीन राज्यों में टेस्टिंग करने का परमिट मिला है और इसी के साथ Pony अमेरिका में ड्राइवर रहित गाड़ी की टेस्टिंग का परमिट पाने वाली आठवीं कंपनी बन गई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 मई 2021 13:14 IST
ख़ास बातें
  • चीन के स्टार्ट-अप Pony.ai की ड्राइवरलेस कार अब कैलिफोर्निया में दौड़ेगी
  • कंपनी को मिला बिना ड्राइवर के कार को टेस्ट करने का परमिट
  • Toyota, Hyundai और Bosch समेत कई कंपनियों से है इसकी साझेदारी

Pony.ai को कुछ शर्तों के साथ छह ड्राइवरलेस कार टेस्ट करने का परमिट मिला है

चीन के रोबोटैक्सी स्टार्टअप Pony.ai के पास ऐसे फोर-व्हीलर्स हैं, जो बिना किसी ड्राइवर के सकड़ों पर चल सकती है। इस चीनी स्टार्ट-अप को अब अमेरिका में अपनी ड्राइवर रहित कार को टेस्ट करने की अनुमति मिली है। यूं तो दुनिया के कई देशों में ऑटोनोमस (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाली) गाड़ियों को परमिट मिलता रहता है, लेकिन Pony.ai की ड्राइवरलेस कार को परमिट (अनुमति) मिलता आम बात नहीं है। बता दें कि इस स्टार्ट-अप की कार में कोई इंसान नहीं होता है, जिसका मतलब है कि ये कार पूरी तरह से मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस मशीनों के सहयोग से चलती हैं। कंपनी को इस समय तीन राज्यों में टेस्टिंग करने का परमिट मिला है और इसी के साथ Pony अमेरिका में ड्राइवर रहित गाड़ी की टेस्टिंग का परमिट पाने वाली आठवीं कंपनी बन गई है। इस लिस्ट में Baidu, WeRide, AutoX और Waymo भी शामिल हैं।

Pony.ai ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट कर परमिट मिलने की घोषणा की। कंपनी ने बताया कि उन्हें उनकी ड्राइवरलेस कार को California (कैलिफोर्निया) में टेस्ट करने की अनुमति मिल गई है। इस परमिट को कैलिफोर्निया डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स (DMV) द्वारा जारी किया गया है। यह स्वचालित वाहन टेस्टिंग को कंट्रोल करने वाली एजेंसी है। Yahoo Finance की रिपोर्ट बताती है कि Pony.ai को 2017 से इन ऑटोनोमस गाड़ियों को सुरक्षा ड्राइवरों के साथ टेस्ट करने की अनुमति थी।
 

रिपोर्ट आगे बताती है कि इस परमिट के तहत, Pony.ai फ्रेमोंट (Fremont), मिलपिटास (Milpitas) और इरविन (Irvine) शहरों के भीतर निर्दिष्ट सड़कों पर अपनी छह ड्राइवरलेस कार को टेस्ट कर सकती है। परमिट में कई सीमाएं भी तय की गई हैं। इन कार को साफ मौसम और हल्की बारिश में 72.5 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की स्पीड के अंदर चलना होगा। टेस्टिंग फ्रेमोंट और मिलपिटास में वीकडेज़ में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच करनी होगी।

Pony.ai को 2016 में पूर्व Baidu डेवलपर्स जेम्स पेंग (James Peng) और लोऊ तियानचेंग (Lou Tiancheng) द्वारा स्थापित किया गया था। इस कंपनी की Bosch, Hyundai और Toyota सहित कई अन्य ऑटोमेकर्स और सप्लायर्स के साथ साझेदारियां हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  7. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  8. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  10. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.