बच्‍चों के लिए ऑनलाइन मंगाते हैं खिलौने? यह खबर चौंका देगी

Online Toys : अलीएक्सप्रेस (Aliexpress) और टेमू (Temu) पर सेल के लिए वर्तमान में मौजूद बच्चों के 9 प्रोडक्‍ट्स पर सेफ्टी टेस्‍ट करने के बाद यह निष्कर्ष सामने आया है।

विज्ञापन
Written by IANS, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 2 मई 2024 14:54 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन बिक रहे खिलौने सेहत के लिए ‘खतरनाक’ हो सकते हैं
  • अली एक्‍सप्रेस और टेमू पर बिक रहे कई खिलौने खतरनाक
  • दक्षिण कोरिया की सरकार ने की जांच, एक में मिला ज्‍यादा लेड

चीन के ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म बहुत तेजी से दक्षिण कोरिया के मार्केट में अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं।

Photo Credit: Pixabay

ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स पर ऑनलाइन बिक रहे खिलौने सेहत के लिए ‘खतरनाक' हो सकते हैं। एक चौंकाने वाले खुलासे में पता चला है कि चीनी ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म्‍स पर बेची जा रहीं किड्स एक्टिविटी किट में मानकों से लगभग 158 गुना अधिक सीसा (लेड) है। दक्ष‍िण कोरिया की सरकार द्वारा गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अलीएक्सप्रेस (Aliexpress) और टेमू (Temu) पर सेल के लिए वर्तमान में मौजूद बच्चों के 9 प्रोडक्‍ट्स पर सेफ्टी टेस्‍ट करने के बाद यह निष्कर्ष सामने आया है।

चीन के ई-कॉमर्स प्‍लेटफॉर्म बहुत तेजी से दक्षिण कोरिया के मार्केट में अपनी पैठ बढ़ा रहे हैं। चीनी ऑनलाइन रिटेल कंपनियों के प्रोडक्‍ट्स से जुड़ी सुरक्षा चिंताओं को ध्‍यान में रखते हुए सियोल की सरकार लोगों को सचेत कर रही है। इसी क्रम में किड्स प्रोडक्‍ट्स को लेकर यह जानकारी सामने आई है। 
Advertisement

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, 'अलीएक्सप्रेस पर बिक रहे क्ले सेट के दो मॉडलों की जांच की गई। उनमें दो संभावित जहरीले पदार्थ ‘क्लोरोमिथाइलआइसोथियाजोलिनोन' और ‘मिथाइलआईसोथियाजोलिनोन' पाए गए, जो घर में बच्‍चों के क्‍ले इस्‍तेमाल के लिए प्रतिबंधित हैं।'

इन पदार्थों को पर्सनल केयर प्रोडक्‍ट्स में बायोसाइड्स के तौर पर यूज किया जाता है। हालांकि अगर यूजर एक निश्चित लेवल पर इनके संपर्क में आता है तो उसकी स्किन व आंखों में जलन हो सकती है। रेसपिरेटरी सिस्‍टम पर भी असर हो सकता है। 
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि क्‍ले के दो सेटों में से एक में बोरॉन का स्तर स्वीकृत स्तर से लगभग 39 गुना ज्‍यादा था। जिन 9 प्रोडक्‍ट्स को टेस्‍ट किया गया, उनमें से एक बच्चों की एक्टिविटी किट में सीसा (लेड) का लेवल दक्षिण कोरिया में स्वीकृत स्तर से 158 गुना अधिक पाया गया।
Advertisement

यही नहीं, मेटल की एक टॉय कार मॉडल के धारदार किनारों को बच्‍चाें के इस्‍तेमाल के लिए सही नहीं पाया गया। अलीएक्सप्रेस पर ब‍िक रहे एक पॉपुलर पेंसिल सेट में 12 पेंसिलों में से 10 में बेरियम का लेवल 2.3 गुना ज्‍यादा पाया गया।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.