चीन ने शुरू कर दिया दुनिया का पहला 10G नेटवर्क, इस शहर से हुई शुरुआत

अपनी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर चीन ने अब तेज स्पीड वाले इंटरनेट को पेश किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2025 18:57 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने अब तेज स्पीड वाले इंटरनेट को पेश किया है।
  • Xiong’an दुनिया के पहले 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क वाला शहर बन गया है।
  • Huawei और चाइना यूनिकॉम ने मिलकर 50G-PON टेक्नोलॉजी तैयार की है।

10G नेटवर्क सेल्फ-ड्राइविंग कार सिस्टम के लिए बेस्ट है।

Photo Credit: unsplash/Zac Gudakov

अपनी टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर चीन ने अब तेज स्पीड वाले इंटरनेट को पेश किया है। चीन का हाई टेक शहर Xiong'an दुनिया के पहले 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क वाला शहर बन गया है। Huawei और चाइना यूनिकॉम ने मिलकर 50G-PON टेक्नोलॉजी तैयार की है जो कि हाई स्पीड का वादा करती है जो तुरंत मूवी डाउनलोड से लेकर लैग-फ्री क्लाउड गेमिंग तक कनेक्टिविटी को बेहतर बनाती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बीजिंग से से दूर साउथवेस्ट में एक फ्यूचर की मेट्रो सिटी जियोनग'आन चीन के लिए एडवांस टेक्नोलॉजी वाला टेस्टिंग ग्राउंड है, जिसका सपना 2017 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विजन के तहत देखा गया था। अब यह 10 गीगाबाइट प्रति सेकंड की डाउनलोड स्पीड पाने वाले 10G ब्रॉडबैंड नेटवर्क का घर है। इसका मतलब है कि आप सेकंड में एक बड़ी मूवी फाइल डाउनलोड कर सकते हैं या बिना किसी रुकावट के 8K वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।

यह सिर्फ Netflix पर शानदार प्लेबैक प्रदान नहीं करेगा बल्कि 10G नेटवर्क सेल्फ-ड्राइविंग कार सिस्टम, इमर्सिव VR/AR स्पेस और स्मार्ट सिटी टेक्नोलॉजी जैसी कई नई खूबियां प्रदान करता है, जिससे सबकुछ एक एक साथ कनेक्ट होता है। यह AI को भी बेहतर बनाने में मदद करता है जो आसान डाटा फ्लो के साथ बड़े लैंग्वेज मॉडल को पावर प्रदान करता है। Xiong'an का 15 मिनट का लाइफ सर्किल डिजाइन यह साफ करता है कि निवासियों के पास थोड़ी ही दूरी पर शॉप और आराम हो, जो इसे इस हाई-स्पीड रोलआउट के लिए एकदम सही है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार Xiong'an के 100 बिलियन डॉलर के बिल्ड ने लोगों को आकर्षित नहीं किया है, क्योंकि कुछ लोग इसे एक घोस्ट सिटी कह रहे हैं जिसमें प्राइवेट सेक्टर के इन्वेस्टमेंट की कमी है। फिर भी चीन टेक्नोलॉजी की दौड़ में आगे निकलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है और यह 10G नेटवर्क जो पूरे देश में विस्तार करने के लिए तैयार है। जहां दुनिया अभी भी 5G के साथ तालमेल बिठा रही है, Xiong'an एक हाइपर-कनेक्टेड भविष्य की झलक दिखा रहा है। भविष्य में पता चलेगा कि यह पूरी तरह से सफल हो पाएगा या एक टेक शोकेज बनकर रह जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.