100KM मात्र 7 रुपये में चलेगी ये बाइक, न चालान का डर, न लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन का टंटा, सिर्फ 999 में करें बुक

कीमत की बात की जाए तो Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74,999 रुपये है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग सिर्फ 999 रुपये में की जा सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2022 13:15 IST
ख़ास बातें
  • Atum 1.0 एक बार फुल चार्ज होकर 100KM तक चल सकती है।
  • Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74,999 रुपये है।
  • Atum 1.0 की बैटरी सिर्फ 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

Atum 1.0 की बैटरी सिर्फ 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।

Photo Credit: Atumobile

हैदराबाद बेस्ड स्टार्टअप कंपनी Atumobile प्राइवेट लिमिटेड मार्केट में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Atum 1.0 लेकर आई है। जी हां जहां महंगे इलेक्ट्रिक वाहन ग्राहकों की पकड़ से थोड़े दूर रहते हैं तो ऐसे में यह किफायती दामों में आने वाली इलेक्ट्रिक बाइक काफी ज्यादा पसंद की जा सकती है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहन ज्यादा किफायती ऑप्शन हैं और इन्हें इस्तेमाल करने से पैसों की बचत के साथ-साथ वातावरण को भी प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। आइए Atum 1.0  के बारे में जानते हैं।
 

Atum 1.0 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Atum 1.0 इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 74,999 रुपये है। इस इलेक्ट्रिक बाइक की प्री-बुकिंग सिर्फ 999 रुपये में की जा सकती है।
Advertisement
 

Atum 1.0 की रेंज और चार्जिंग स्पीड


चार्जिंग समय की बात करें तो इसकी बैटरी सिर्फ 3.5 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है। इसकी बैटरी को आसानी से चार्ज किया जा सकता है, क्योंकि इसमें थ्री-पिन प्लग चार्जर मिलता है जो कि सुपर एफिशिएंट और आरामदायक है। बैटरी रेंज की बात की जाए तो यह एक बार फुल चार्ज होकर 100KM तक चल सकती है। माइलेज को देखते हुए इसे सिर्फ 7-10 रुपये के खर्च में 100km तक चलाया जा सकता है जो कि काफी किफायती है।
 

Atum 1.0 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
वारंटी की बात की जाए तो कंपनी इस बाइक की मोटर के साथ दो साल की वारंटी देती है, तीन साल की बैटरी पर वारंटी मिलती है। आसान रेजोल्यूशन, क्विक सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता इस बाइक को ज्यादा बेहतर बनाती है। इस बाइक में 14 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है।

इसमें दी गई सीटिंग यंग और ओल्ड दोनों ही तरह के राइडर के लिए बेस्ट है। इस बाइक का हाई ग्राउंड क्लियरेंस किसी भी प्रकार के रोड पर राइडिंग में आरामदायक रहता है। इस बाइक का संचालन काफी आसान है, क्योंकि रेगुलर सर्विस सेंटर पर विजिट करने की कोई जरूरत नहीं है। वजन में हल्की होने की वजह से सभी उम्र के राइडर्स द्वारा इसको इस्तेमाल किया जा सकता है। सेफ स्पीड के चलते यह ज्यादा आरामदायक और कंफर्टेबल है। सबसे खास बात यह है कि इस बाइक को चलाने के लिए लाइसेंस की जरूरत नहीं है। वहीं रजिस्ट्रेशन नहीं है तो किसी प्रकार के चालान का डर भी नहीं है।    
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Atumobile Bike, Cheapest Electric Bike

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.