CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका

सभी छात्र सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2026 17:42 IST
ख़ास बातें
  • केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए
  • UMANG ऐप पर भी नतीजे जारी किए गए हैं
  • सीबीएसई के ये नतीजे आज कुछ समय पहले ही जारी किए गए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 के लिए 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे जिनके लिए आज नतीजों की घड़ी आ गई है। सभी छात्र सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

How to check CBSE 10th Class Result

CBSE के दसवीं के नतीजे देखने के लिए https://cbseresults.nic.in/ पर विजिट कर सकते हैं। यहां पर आपको अपना Roll Number, School No, Date of Birth, Admit Card ID भरना होगा। उसके बाद Submit पर क्लिक करना होगा। मार्कशीट के लिए जिन छात्रों के पास APAAR ID नहीं है, उन्हें पहले अपना अकाउंट बनाना होगा। APAAR ID अगर लिंक है तो मार्कशीट DigiLocker के “Issued Documents” में मिल जाएगी। UMANG ऐप पर भी नतीजे जारी किए गए हैं। 

Advertisement

परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों के लिए 33% अंक लाना अनिवार्य है। बोर्ड ने अबकी बार टू-एग्जाम-सिस्टम का भी विकल्प दिया है जिससे छात्र अपने अंकों को सुधार सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट को देख सकते हैं और उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। डिजिटल मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, फोटो, स्कूल का नाम, माता-पिता का नाम, विषयवार प्राप्त अंक, कुल प्राप्त अंक, प्राप्त ग्रेड और पास होने की स्थिति जैसी जानकारी शामिल होती है।

सीबीएसई के ये नतीजे आज कुछ समय पहले ही जारी किए गए हैं। छात्र अब सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। साथ ही मार्कशीट को डाउनलोड करने के लिए भी विभिन्न विकल्प उपलब्ध करवाए गए हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  3. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  4. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  5. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  6. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  7. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  8. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  9. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  10. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.