Byju Crisis : बायजू के देश में सभी ऑफ‍िस बंद, कर्मचारियों से ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को कहा, जानें वजह

Byju Crisis : सिर्फ बायजू के ट्यूशन सेंटर और बेंगलूरू के हेडक्वार्टर को ऑपरेशनल रखा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 17:52 IST
ख़ास बातें
  • Byju ने भारत में सभी ऑफ‍िसों को बंद किया
  • कंपनी और निवेशकों के बीच चल रहा विवाद
  • मामला कोर्ट में पहुंच गया है

बायजू ने कॉस्‍ट कटिंग के इरादे से यह फैसला किया है। वह अपने कर्मचारियों को फरवरी महीने की सैलरी नहीं दे पाई है।

एडटेक कंपनी बायजू (Byju's) ने भारत में उसके सभी ऑफ‍िसों को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों से ‘वर्क फ्रॉम होम' करने को कहा है। आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ बायजू के ट्यूशन सेंटर और बेंगलूरू के हेडक्वार्टर को ऑपरेशनल रखा गया है। फैसले का असर कंपनी के 20 हजार कर्मचारियों पर होगा। इस सबकी वजह कंपनी और निवेशकों के बीच चल रहा विवाद है। आखिर क्‍या है पूरा मामला, जानते हैं।  
 

बायजू का ताजा फैसला क्‍या है? 

बायजू एक एडटेक कंपनी है। यह अपने ऐप के जरिए सब्‍सक्राइबर्स को एजुकेट करती है। ताजा फैसले के तहत कंपनी ने भारत में अपने सभी ऑफ‍िसों को बंद कर दिया है। सिर्फ बंगलूरू के नॉलेज पार्क में स्थित हेडक्‍वॉर्टर और ट्यूशन सेंटरों को ऑपरेशनल रखा गया है। सभी कर्मचारियों से वर्क फ्रॉम होम के लिए कहा गया है। 
Advertisement
 

क्‍यों बंद किए गए ऑफ‍िस? 

रिपोर्ट के अनुसार, बायजू ने कॉस्‍ट कटिंग के इरादे से यह फैसला किया है। दरअसल, बायजू अबतक अपने कर्मचारियों को फरवरी महीने की सैलरी नहीं दे पाई है। 10 मार्च तक फरवरी की सैलरी देने का वादा था, जो पूरा नहीं हुआ। सिर्फ पार्ट पेमेंट किया गया है यानी सैलरी का कुछ हिस्‍सा कर्मचारियों को दिया गया है। 
 

इन हालात में क्‍यों पहुंची बायजू? 

रिपोर्ट के अनुसार, बायजू के बायजू रविंद्रन और कंपनी के कुछ शेयरहोल्‍डर्स के बीच विवाद है। दरअसल, एक मीटिंग में शेयरहोल्‍डर्स ने रविंद्रन और उनके परिवार को बोर्ड से हटाने का फैसला किया था, जिसे रविंद्रन ने अवैध करार दिया। मामला कोर्ट पहुंच गया और कोर्ट ने कुछ पैसों के इस्‍तेमाल पर रोक लगाई है। वह पैसा तब तक इस्‍तेमाल नहीं हो सकता, जबतक दोनों पक्षों के बीच विवाद नहीं सुलझता।  

बायजू के देशभर में करीब 300 ट्यूशन सेंटर हैं। कंपनी ने बीते दिनों छंटनी का फैसला भी किया था, जिससे बड़ी संख्‍या में कर्मचारियों को अपनी जॉब गंवानी पड़ी थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  8. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.