प्लेन के उड़ते ही निकलकर गिर गया पहिया! नीचे थी कार पार्किंग और ...

मौके पर मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ का कहना है कि पहिया उछल गया और पार्क की गई कार पर जा गिरा। इसने कई कारों को नुकसान पहुंचाया। 

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2024 21:31 IST
ख़ास बातें
  • Boeing 777 जेटलाइनर के साथ हुई घटना
  • जापान के लिए उड़ान भर रहा था प्लेन
  • पहिया कार पार्किंग के ऊपर गिरा जिसने नीचे खड़ी कार को बर्बाद कर दिया

यूनाइटेड एयरलाइन्स के प्लेन के उड़ते ही उसका पहिया जमीन पर गिरने लगा।

इंटरनेट पर प्लेन टेकऑफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह Boeing 777 जेटलाइनर का है जो कि जापान के लिए उड़ान भर रहा था। प्लेन ने टेकऑफ किया ही था कि उसके 2 सेकंड बाद ही उसका पहिया निकल कर नीचे गिरने लगा। घटना गुरूवार की है जब प्लेन के उड़ते ही उसका पहिया निकल गया और नीचे बनी पार्किंग के ऊपर गिरने लगा। पार्किंग में कारें खड़ी हुई थीं। चूंकि प्लेन का पहिया काफी भारी था तो नीचे खड़ी कारों के लिए भारी साबित होने वाला था। आइए बताते हैं पूरा मामला। 

सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट से Boeing 777 फ्लाइट ने जापान के लिए उड़ान भरी। सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। प्लेन ने स्मूदली टेकऑफ भी कर लिया लेकिन उसके दो पल बाद ही उसका एक पहिया निकल कर नीचे गिर गया। यह पहिया कार पार्किंग के ऊपर गिरा जिसने नीचे खड़ी कार को बर्बाद कर दिया। इतना ही नहीं, पहिया चूंकि उछल गया था तो आसपास की और भी कारों को इसने नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि किसी शख्स को इसमें चोट नहीं आई। 

वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यूनाइटेड एयरलाइन्स के प्लेन के उड़ते ही उसका पहिया जमीन पर गिरने लगा। मौके पर मौजूद एयरपोर्ट स्टाफ का कहना है कि पहिया उछल गया और पार्क की गई कार पर जा गिरा। इसने कई कारों को नुकसान पहुंचाया। 

हाल ही में बोइंग के साथ इसी तरह की घटनाओं के कारण क्वालिटी कंट्रोल विवाद हुए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही एक बोइंग विमान की खिड़की बीच आसमान में ही निकल कर उड़ गई थी। यह Boeing 737 Max 9 विमान था। घटना ओरेगॉन के पोर्टलैंड में हुई थी। गनीमत रही कि इस घटना में भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। अमेरिका में रेगुलेटर्स ने बोइंग को 90 दिन का समय दिय़ा था ताकि वे क्वालिटी इश्यू पर काम कर सकें। कंपनी का कहना है कि Boeing 777 में लैंडिंग स्ट्रट्स पर 6 पहिए लगे होते हैं। अगर इनमें से एक-दो पहिया किसी कारणवश खराब भी हो जाएं तो प्लेन सुरक्षापूर्वक लैंड कर सकता है। इस घटना के बाद फ्लाइट को सुरक्षापूर्वक लॉस एंजिलिस में लैंड करवा दिया गया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Motorola का पहला फोल्डेबल फोन Razr Fold लॉन्च
  2. Oppo Reno 16F 5G के लॉन्च की तैयारी, GCF पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 100W फास्ट चार्जिंग वाला पावरबैंक Lenovo Legion P5 हुआ लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, जानें कीमत
  2. Lenovo ThinkPad X13 Gen 7, L14 Gen 7 और L16 Gen 3 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. 18 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Google Pixel 10 Pro Fold, यहां हो रही जबरदस्त बचत
  4. Motorola Razr Fold vs Google Pixel 10 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 7: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट
  5. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  6. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  7. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  8. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  9. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  10. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.