BMW X4 M40i SUV भारत में हुई लॉन्च, 250 Kmph टॉप स्पीड वाली कार की कीमत है 96.2 लाख रुपये

BMW X4 M40i की भारत में कीमत 96.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। SUV ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सैफायर में उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2023 15:38 IST
ख़ास बातें
  • BMW X4 M40i की भारत में कीमत 96.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है
  • इसे भारत में कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के जरिए खरीदा जाएगा
  • SUV ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सैफायर में उपलब्ध होगी

BMW X4 M40i की भारत में कीमत 96.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

BMW India ने भारतीय बाजार में नई BMW X4 M40i लॉन्च करने की घोषणा की। नई X4 M40i भारत में कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के रूप में बेची जाएगी, जिसका सीधा असर इसकी कीमत पर पड़ेगा। कार 4.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के लिए ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन दी गई हैं। इसमें लेदर अपहोल्स्ट्री मिलती है और स्पोर्टी कैबिन फील के लिए थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील शामिल किया गया है।

BMW X4 M40i की भारत में कीमत 96.2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, इसे भारत में कंप्लीटली बिल्ट-अप यूनिट (CBU) के जरिए खरीदा जाएगा। लक्जरी स्पोर्ट्स एसयूवी सीमित संख्या में उपलब्ध होगी और इसे विशेष रूप से BMW ऑनलाइन शॉप पर बुक किया जा सकता है। X4 M40i ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सैफायर में उपलब्ध होगी। इसमें ब्लैक और टैकोरा रेड ऑप्शन में स्टैंडर्ड लेदर वर्नास्का भी शामिल है।
 

पावरट्रेन की बात करें, तो BMW X4M40i में 3.0-लीटर टर्बो इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन होगा, जो 1,900 - 5,000 आरपीएम पर 360hp की पावर और 500 Nm का मैक्सिमम टॉर्क पैदा करता है। BMW का दावा है कि SUV महज 4.9 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। कार में ECO PRO, COMFORT, SPORT और SPORT Plus जैसे अलग-अलग ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं। इंजन में 48-वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। 

BMW ने इस इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा है, जो सभी चार पहियों पर पावर भेजता है। कार में एम स्पोर्ट डिफरेंशियल भी है और बीएमडब्ल्यू का कहना है कि यह प्रत्येक पहिये पर बिजली के वितरण को इलेक्ट्रॉनिक रूप से कंट्रोल करके ट्रैक्शन और कॉर्नरिंग को बढ़ाता है। इसमें 20-इंच ग्लॉस ब्लैक अलॉय व्हील शामिल हैं।
Advertisement

अंदर, इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के लिए ट्विन 12.3-इंच स्क्रीन दी गई है। कार थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ आता है। इसमें एम्बिएंट लाइटिंग शामिल की गई है। अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम मिलता है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ को भी जोड़ा गया है।
Advertisement
 

नई X4M40i छह एयरबैग, अटेंटिवनेस असिस्टेंस, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC), ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इम्मोबिलाइजर,  साइड-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन और क्रैश सेंसर से लैस है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  5. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  10. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.