BMW ने 50 Jahre M Edition की लॉन्च, 625 हॉर्स पावर इंजन, 3.3 सेकंड में 100km/h की है स्पीड, जानें कीमत

M5 Competition Sedan के मुकाबले में यह नया मॉडल कंपनी के बिल्कुल नए Aventurine Red में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2022 12:28 IST
ख़ास बातें
  • मॉडर्न फीचर्स में Apple CarPlay और Android Auto का वायरलेस सपोर्ट है।
  • कार में 16 स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम है।
  • बीएमडब्ल्यू ने इस मॉडल को अपने एम डिवीजन की 50वीं सालगिरह पर लॉन्च किया

BMW 50 Jahre M Edition में कंपनी ने इंटीरियर्स पर भी खास ध्यान दिया है।

BMW ने भारत में 50 Jahre M Edition कार लॉन्च की है। इससे पहले कंपनी ने सात स्पेशल एडिशन मॉडल्स को लॉन्च किया था जिनमें M340i, 630i M Sport, 530i M Sport, M4 Competition, X7 40i M Sport, X4 M Sport, और M8 Competition शामिल थीं। कंपनी जल्द ही 50 Jahre M Edition में और भी मॉडल्स लॉन्च करेगी, ऐसा कहा गया है। बीएमडब्ल्यू ने इस मॉडल को अपने एम डिवीजन की 50वीं सालगिरह पर लॉन्च किया है। 
 

BMW M5 Competition 50 Jahre M Edition price

BMW M5 Competition 50 Jahre M Edition की भारत में कीमत 1.80 करोड़ रुपये है। इस मॉडल को कंपनी ने अपने एकदम नए Aventurine Red शेड में लॉन्च किया है। 
 

BMW M5 Competition 50 Jahre M Edition डिजाइन

M5 Competition Sedan के मुकाबले में यह नया मॉडल कंपनी के बिल्कुल नए Aventurine Red में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसमें डार्क टिंट इफेक्ट भी डाला है जो कि हेडलाइट्स और टेल लाइट्स में दिया गया है। इसमें ग्लॉस ब्लैक किडनी ग्रिल है, एक कार्बन फिनिश्ड रूफ है और 20 इंच के ब्लैक एलॉय व्हील दिए गए हैं। व्हील्स में रेड कलर के ब्रेक कैलिपर लगे हैं। कार में एम स्पोर्ट एग्जॉस्ट सिस्टम भी दिया गया है। M5 Competition 50 Jahre M Edition में कंपनी ने एम बैज दिए हैं जो कि फ्रंट, रियर और हब कैप पर मौजूद हैं। इसमें एक यूनीक डिजाइन दिया गया है जिसमें ब्लू, वायलेट और रेड कलर के सेमीसर्कल वाला डिजाइन है। 
 

BMW M5 Competition 50 Jahre M Edition फीचर्स, पावर

BMW के इस एडिशन में कंपनी ने इंटीरियर पर भी खासा ध्यान दिया है। इसमें एम सीट बेल्ट, एम सीट दी गई हैं। सीट के हेडरेस्ट पार्ट पर चमकीले लोगो लगे हैं। कार में सॉफ्ट क्लोज डोर लगे हैं और एक्सेस सिस्टम भी बहुत सुविधाजनक है जिसमें की-लैस एंट्री होती है। इसमें ऑटो लॉक सिस्टम दिया गया है। इसके अलावा इसमें 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। साथ ही एम्बियंट लाइटिंग और 16 स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम है। मॉडर्न फीचर्स में Apple CarPlay और Android Auto का वायरलेस सपोर्ट है। 

BMW M5 Competition 50 Jahre M Edition में 625hp के साथ, 750Nm, 4.4 लीटर ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी8 पेट्रोल इंजन दिया है। इसमें 8 स्पीड वाला टॉर्क कनवर्टर ऑटो ट्रांसमिशन फीचर है। जहां तक कार की स्पीड की बात है, यह 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार केवल 3.3 सेकंड में पकड़ सकती है। इसके लिए कार में xDrive ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसमें एडेप्टिव सस्पेंशन है, यानि गड्ढों आदि में यह सस्पेंशन को ऑटोमेटिक एडजस्ट कर लेती है। कार में तीन ड्राइविंग मोड- रोड, स्पोर्ट्स और ट्रैक दिए गए हैं। इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.