Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार में 12वीं क्‍लास का रिजल्‍ट आउट, ऐसे देखें ऑनलाइन परिणाम

12वीं में इस साल 10.91 लाख स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 83.7 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास हो गए हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • बिहार बोर्ड का 12वीं रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक किया जा सकता है
  • आज ही जारी किया गया है रिजल्‍ट
  • टॉपर्स को बिहार सरकार लैपटॉप और नकद इनाम देगी

रिजल्‍ट्स आने के बाद लाखों छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर रहे हैं।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

Bihar Board 12th Result 2023 : बोर्ड रिजल्‍ट आने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं क्लास के रिजल्‍ट्स घोषित कर दिए। रिपोर्ट्स के अनुसार, 12वीं में इस साल 10.91 लाख स्‍टूडेंट्स शामिल हुए थे। इनमें से 83.7 फीसदी स्‍टूडेंट्स पास हो गए हैं। बिहार बोर्ड का रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक किया जा सकता है। इसकी डिटेल्‍स हम आपको देने जा रहे हैं। बिहार सरकार ने इंटरमीडिएट में आर्ट, कॉमर्स और साइंस स्‍ट्रीम के टॉपर्स को एक-एक लाख रुपये, एक-एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर देने का ऐलान किया है। तीनों ही स्‍ट्रीम के सेकंड टॉपर्स को 75 हजार रुपये, एक-एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर और थर्ड टॉपर्स को 50 हजार रुपये, एक-एक लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। 

बाकी टॉपर्स के लिए कुछ ऐलान बिहार सरकार की ओर से किए गए हैं। रिजल्‍ट्स आने के बाद लाखों छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर रहे हैं। अगर आप भी अपना या किसी करीबी का रिजल्‍ट ऑनलाइन चेक करना चाहते हैं, तो बिहार बोर्ड की ऑफ‍िशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जा सकते हैं। 
Advertisement
 

इस वेबसाइट पर ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए स्‍टूडेंट को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। जानकारी के अनुसार, 12वीं में साइंस स्‍ट्रीम की टॉपर आयुषि नंदन हैं। उन्‍होंने 94.8 फीसदी अंक पाए हैं। कॉमर्स स्‍ट्रीम में  सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 95 फीसदी मार्क्‍स के साथ टॉप किया है। आर्ट्स स्‍ट्रीम की टॉप रही हैं मोहेद्दसा। उन्‍होंने भी 95 फीसदी अंक हासिल किए हैं। 
 

इस तरह चेक करें 12वीं का रिजल्‍ट 

  • बिहार बोर्ड की ऑफ‍िशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर जाएं, यहां आपको रिजल्‍ट का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। 
  • अपनी स्ट्रीम चुनें और रोल नंबर डालें, फ‍िर सबमिट पर क्लिक करें। 
  • 12वीं कक्षा का रिजल्‍ट सामने आ जाएगा। इसका प्र‍िंटआउट लें या फाइल सेव कर लें।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.