ऑल्टो से भी सस्ती 170km माइलेज वाली BAW Yuanbao इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, पैसों की बचत के साथ दमदार फीचर्स

Yuanbao में एक सराउंड कैमरा सिस्टम दिया गया है जो किसी भी समय 360 डिग्री व्यू दिखाता है। कार के फ्रंट और रियर में रडार, एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम और मुश्किल एंगुलर क्षेत्रों के लिए एक एसिस्ट फंक्शन है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Yuanbao के लिए दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जो कि 9.6kWh और 13.6kWh हैं।
  • BAW Yuanbao में 155/65 आर13 टायर स्टील रिम्स और व्हील कवर डिजाइन है।
  • BAW Yuanbao सिंगल चार्ज में 170 किमी तक चल सकती है।

BAW Yuanbao सिंंगल चार्ज में 170KM रेंज प्रदान करती है।

Photo Credit: BAW

चीनी वाहन निर्माता Beijing Auto Works (BAW) ने चीन में 170km तक की रेंज वाली अपनी Yuanbao इलेक्ट्रिक मिनी कार लॉन्च की है। Yuanbao एक 3 दरवाजों वाला इलेक्ट्रिक मिनी है जो Hongguang Mini EV है। युआनबाओ के 4 मॉडल 120 km और 170 km तक रेंज के आधार पर उपलब्ध हैं। Yuanbao की कीमत 33,900 यानी कि 4,00,186 रुपये से लेकर 49,900 यानी कि करीब 5,88,847 रुपये तक है।

Yuanbao को BAW की 71वीं वर्षगांठ के साथ लॉन्च किया गया है और मिनी को महिलाओं के लिए टागरेट करते हुए लाया गया है। इसमें 4 सीटें, 3 दरवाजे और फीमेल सेंट्रिक डिजाइन है। BAW अपनी असली कंपनी BAIC से एक अलग यूनिट के तौर पर डेवलप हुई है। इसके सभी प्रोडक्ट में अब उनके नाम के हिस्से के तौर पर BAW मॉनीकर है। BAW Yuanbao एक स्क्वाअर बॉडी शेप, साउंड रेकटेंगुलर हेडलाइट्स और एक बंद ग्रिल फ्रंट डिजाइन से लैस है। BAW Yuanbao में 155/65 आर13 टायर स्टील रिम्स और व्हील कवर के साथ डिजाइन है।

BAW Yuanbao चीनी कल्चर पर बेस्ड है। Yuanbao चीन में शाही युग के दौरान उपयोग में लाने वाली सोने और चांदी की करेंसी के तौर पर आई थी। यह धन का प्रतीक है और BAW Yuanbao के यूजर्स के अच्छे भाग्य के लिए कामना करती है।  BAW ने फिलहाल Yuanbao की रिलीज की तारीख के बारे में अभी तक कोई ऐलान नहीं किया है। कथित तौर पर Yuanbao का 4 डोर वाला वर्जन भी तैयार किया जा रहा है। BAW Yuanbao में 200kW रियर-व्हील-ड्राइव मोटर दी गई है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह 100 किमी प्रति घंटा की टॉप स्पीड से चल सकती है। Yuanbao के लिए दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए गए हैं जो कि 9.6kWh और 13.6kWh हैं।

Yuanbao में एक सराउंड कैमरा सिस्टम दिया गया है जो किसी भी समय 360 डिग्री व्यू दिखाता है। कार के फ्रंट और रियर में रडार, एक इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम और मुश्किल एंगुलर क्षेत्रों के लिए एक एसिस्ट फंक्शन है। फ्रंट में डिस्क ब्रेक हैं जबकि रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BAW Yuanbao, Electric Car, Cheapest Electric Car

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.