बच्चे के स्ट्रोलर को बनाया 1000cc इंजन वाली BMW S1000 RR स्पोर्ट्स बाइक! देखें वायरल वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्ट्रोलर में काम करने वाली हेडलाइट, टर्न इंडिकेटर्स, विंडशील्ड के साथ रियर व्यू मिरर भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 19 अक्टूबर 2023 17:08 IST
ख़ास बातें
  • मॉडिफाइड स्ट्रोलर में एग्जॉस्ट भी लगाया गया है
  • इसके हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर बटनों के द्वारा काम करते हैं
  • इसमें रंग को भी BMW के डीएनए के समान ब्लू और व्हाइट रखा गया है
कार के शौकीन अपनी किसी भी कार को अपने चहेते ब्रांड के मॉडल के समान रूप देने के लिए उसमें कई बदलाव करते हैं। उदाहरण के लिए हमने मार्केट में Maruti Suzuki Brezza को Range Rover या Maruti Suzuki Swift को Aston Martin का छलावा लेते देखा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक स्पोर्ट्सबाइक फैन का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने बच्चे के स्ट्रोलर को BMW Motorrad की S1000 RR का लुक दे दिया।

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्ट्रोलर में काम करने वाली हेडलाइट, टर्न इंडिकेटर्स, विंडशील्ड के साथ रियर व्यू मिरर भी लगाए गए हैं। इसकी रूपरेखा S1000 RR के समान ही है और यहां तक कि रंग को भी BMW के डीएनए के समान ब्लू और व्हाइट रखा गया है। इसमें BMW की ब्रांडिंग को भी जोड़ा गया है।
 

हेडलाइट और टर्न इंडिकेटर बटनों के द्वारा काम करते हैं। हालांकि, इसमें कोई हैंडलबार या इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं है। स्ट्रोलर के पीछे की तरफ एक नंबर प्लेट और एक फेक एग्जॉस्ट पाइप भी दिया गया है। वीडियो में मौजूद टेक्स्ट और बैकग्राउंड में मौजूद शॉप की होर्डिंग से पता चलता है कि इस मॉडिफिकेशन के पीछे MDR Motorsone नाम की वर्कशॉप है।

इस छोटे मॉडिफाइड स्ट्रोलर में भले ही कोई इंजन ना हो, लेकिन आपको बता दें कि BMW S1000 RR स्पोर्ट्स बाइक में असल में एक 999cc, लिक्विड-कूल्ड इन-लाइन चार इंजन मिलता है, जो 208 hp और 113 Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है। इस मोटरसाइकिल की टॉप स्पीड 303 किमी प्रति घंटा बताई जाती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BMW S1000 RR, Modified Stroller
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान में बिटकॉइन माइनिंग को तबाह कर सकते हैं इजरायल के हमले
  2. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  3. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  4. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  5. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  6. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  7. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  8. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  10. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.