लग्ज़री कार की कीमत में आता है यह सिम्युलेटर, आपको घर बैठे कराएगा Formula 1 कार का एक्सपीरिएंस

इसका 'Motion' मॉडल 39,900 पाउंड (लगभग 40 लाख रुपये) कीमत में बेचा जा रहा है, जबकि इसका 'Full-Motion' मॉडल 59,990 पाउंड (लगभग 61 लाख रुपये) में पेश किया गया है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 18:51 IST
ख़ास बातें
  • Motion, Full-Motion, और Full-Motion + G-Force मॉडल में आता है सिम्युलेटर
  • LED डिस्प्ले से लैस GPX स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है
  • इसके साथ मिलता है Samsung का 65-inch 4K Ultra HD डिस्प्ले

Axsim Formula Simulator को तीन मॉडल में पेश किया गया है

यदि आप घर बैठे Formula कार को चलाने का असल अनुभव चाहते हैं, तो Axsim Racing आपके लिए एक खास सिम्युलेटर लेकर आई है, जो यूज़र को फॉर्मूला कार को बिना चलाए ही उसे चलाने का अनुभव दे सकता है। यह सिम्युलेटर G Force के लिए फाइटर जेट तकनीक का उपयोग करता है। इस एडवांस सिम्युलेटर में फॉर्मूला कार की तरह ही GPX स्टीयरिंग व्हील भी मिलता है, जिसमें फुल कलर LED डिस्प्ले फिट है। इसके अलावा, इस सिम्युलेटर सिस्टम में हाइड्रॉलिक्स ब्रेक भी मिलता है। हालांकि, इसे खरीदने के लिए आपको लगभग 1 लाख पाउंड खर्च करने पड़ेंगे।

यूके स्थित कंपनी Axsim Racing का यह Formula simulator तीन वेरिएंट्स में आता है, जो यूज़र को अलग-अलग तरह का अनुभव प्रदान करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह यूज़र को फॉर्मूला कार चलाने का लगभग वास्तविक अनुभव देता है। इसका 'Motion' मॉडल 39,900 पाउंड (लगभग 40 लाख रुपये) कीमत में बेचा जा रहा है, जबकि इसका 'Full-Motion' मॉडल 59,990 पाउंड (लगभग 61 लाख रुपये) में पेश किया गया है। वहीं, इसका टॉप-ऑफ-द-लाइन 'Full-Motion + G-Force' मॉडल की कीमत 99,900 पाउंड (लगभग 1 करोड़ रुपये) है। निश्चित तौर पर आप इतनी कीमत के साथ भारत में एक लग्ज़री हाई-परफॉर्मेंस कार खरीद सकते हैं।
 

Axsim अपने Formula Simulator को Samsung के 65-inch 4K Ultra HD डिस्प्ले के साथ भेजता है। इतना ही नहीं, कंपनी ग्राहक को इससे बड़ा डिस्प्ले चुनने का विकल्प भी देती है, जिसमें 98-इंच तक का डिस्प्ले या ट्रिपल स्क्रीन सेटअप शामिल है।

यदि आप सोच रहे हैं कि सिम्युलेटर के तीनों मॉडल में क्या अंतर हैं, तो आपको बता दें कि Motion सिम्युलेटर मॉडल रोल, पिच, और हीव मोशन में काम करता है। वहीं, Full-Motion मॉडल इन तीनों तरीकों के अलावा, Yaw प्लेटफॉर्म के साथ आता है, जो सिम्युलेटर को साइड-बाय-साइड भी धकेलता है। इससे कार के रियर व्हील से पैदा ट्रैक्शन का अनुभव होता है। वहीं, Full-Motion + G-Force मॉडल की सीट खास छोटे एयरबैग्स से लैस आती है। ये सभी एयरबैग कॉर्नरिंग, ब्रेकिंग और एक्सीलरेटिंग के दौरान महसूस किए गए जी-फोर्स का अनुभव देते हैं। 
Advertisement

वहीं, इसके GPX स्टीयरिंग व्हील में एक फुल-कलर्ड एलसीडी डिस्प्ले मिलता, जिसमें रेस और कार से संबंधित जानकारियां मिलती है। सिस्टम में एक डायरेक्ट ड्राइव मोटर भी है, जो 25 एनएम टॉर्क जनरेट करती है। हाइड्रोलिक ब्रेक पैडल CNC एल्यूमीनियम से बना है। इसमें छह-पॉइंट हार्नेस भी है, जो क्विक-रिलीज़ बकल के साथ आता है।
Advertisement

बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए सिम्युलेटर में डुअल KEF अल्ट्रा-हाई-परफॉर्मेंस लाउडस्पीकर के साथ 5mm हाई फ्रीक्वेंसी ट्वीटर और 165mm लो फ्रीक्वेंसी वूफर को शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, इस ऑडियो सिस्टम में Rega एम्पलीफायर भी शामिल किए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Formula, Formula 1, Formula Simulator, Formula One Simulator
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.