Asus ने लॉन्च किए ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14, जानें कीमत और फीचर्स

Asus ने भारत में नया Asus ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), Asus ProArt GoPro Edition (PX13) और Asus TUF Gaming A14 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 फरवरी 2026 15:28 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Flow Z13-KJP में 13.4 इंच की ROG Nebula डिस्प्ले है।
  • Asus ProArt GoPro Edition में 13.3 इंच की 3K Lumina OLED डिस्प्ले है।
  • Asus TUF Gaming A14 में 14 इंच की डिस्प्ले है।

Asus ROG Flow Z13-KJP में 13.4 इंच की ROG Nebula डिस्प्ले है।

Photo Credit: Asus

Asus ने भारत में नया Asus ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC), Asus ProArt GoPro Edition (PX13) और Asus TUF Gaming A14 लैपटॉप लॉन्च कर दिया है। ये लैपटॉप AMD Ryzen Max AI प्रोसेसर से लैस हैं, जिन्हें खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। ROG Flow Z13-KJP एक लिमिटेड एडिशन लैपटॉप है जिसे Kojima प्रोडक्शन के साथ साझेदारी में डिजाइन किया गया है। इस लैपटॉप में 2.5K रेजोल्यूशन वाली 13.4 इंच की डिस्प्ले है। ProArt GoPro Edition (PX13) में 13.3 इंच की 3K डिस्प्ले है, जबकि TUF Gaming A14 में 14 इंच की 2.5K डिस्प्ले है। ये तीनों ही लैपटॉप विंडोज 11 होम पहले से इंस्टॉल है। आइए Asus के लैपटॉप के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Asus ROG Flow Z13-KJP, ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14 (2026) Price

Asus ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC) की कीमत 3,79,990 रुपये है। इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग आज से शुरू हो रही है और बिक्री 4 मार्च, 2026 से शुरू होगी। Asus ProArt GoPro Edition (PX13) की शुरुआती कीमत 3,34,990 रुपये है। वहीं Asus TUF Gaming A14 (2026) की शुरुआती कीमत 1,79,990 रुपये है। Asus ProArt GoPro Edition और TUF Gaming A14 26 फरवरी से Asus के एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Asus हाइब्रिड स्टोर्स, Asus eShop ROG स्टोर्स के साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, अमेजन और ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। ProArt GoPro Edition खरीदने वाले ग्राहक GoPro MAX2 बंडल का लाभ ले सकते हैं, जिसमें GoPro MAX2 360 कैमरा, एक्सटेंशन पोल, दो एंडुरो बैटरी और 64GB सेनडिस्क माइक्रोएसडी कार्ड शामिल हैं। इस बंडल की कीमत 62,500 रुपये है और यह 35 प्रतिशत की छूट पर उपलब्ध है। Asus ROG Flow Z13-KJP के खरीदारों को Armoury Crate के जरिए Steam पर Death Stranding 2: On the Beach गेम का एक फ्री PC गेम कोड मिलेगा।

Asus ROG Flow Z13-KJP, ProArt GoPro Edition (PX13), TUF Gaming A14 (2026) Specifications

Asus ROG Flow Z13-KJP में 13.4 इंच की ROG Nebula डिस्प्ले है, जिसका 2.5K रेजोल्यूशन, 180Hz रिफ्रेश रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 500 निट्स ब्राइटनेस है। Asus ProArt GoPro Edition में 13.3 इंच की 3K Lumina OLED डिस्प्ले है, जिसका 3ms रिस्पॉन्स रेट है। जबकि Asus TUF Gaming A14 में 14 इंच की डिस्प्ले है, जिसका 2.5K रेजोल्यूशन, 165Hz रिफ्रेश रेट और 3ms रिस्पॉन्स टाइम है। Asus ROG Flow Z13-KJP (GZ302EAC) एक लिमिटेड एडिशन 2 इन 1 गेमिंग लैपटॉप है, जिसमें CNC-मिल्ड एल्युमिनियम और कार्बन फाइबर है। कोजिमा प्रोडक्शंस के साझेदारी में डिजाइन किए गए इस मॉडल में कस्टम कीकैप्स, लेजर-एच्ड एयर वेंट्स और आर्मरी क्रेट-थीम वाली पैकेजिंग है। इसमें वेपर चैंबर कूलिंग और ड्यूल आर्क फ्लो फैन्स हैं। Asus ROG Flow Z13-KJP, ProArt GoPro Edition (PX13) और TUF Gaming A14 विंडोज 11 होम पर काम करते हैं। इनमें 1 साल के लिए 100GB क्लाउड स्टोरेज के साथ माइक्रोसॉफ्ट 365 बेसिक है। ROG Flow Z13-KJP और ProArt GoPro Edition AMD Ryzen AI Max+ 395 प्रोसेसर है, जबकि TUF Gaming A14 में AMD Ryzen AI Max+ 392 चिपसेट है। तीनों लैपटॉप में Radeon 8060S ग्राफिक्स से लैस हैं। 

Asus ROG Flow Z13-KJP और ProArt GoPro Edition में 128GB LPDDR5X RAM है, जबकि TUF Gaming A14 में 32GB LPDDR5X RAM है। तीनों लैपटॉप में 1TB PCIe 4.0 SSD स्टोरेज दी गई है। कंपनी ने ROG Flow Z13-KJP में 70Wh की बैटरी दी है। ProArt GoPro Edition और TUF Gaming A14 में 73Wh की बैटरी है। ROG Flow Z13-KJP का वजन लगभग 1.25 किलो है, जबकि TUF Gaming A14 का वजन 1.39 किलो है। Asus TUF Gaming A14 का वजन 1.48 किलो है। इसमें MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी है। Asus ProArt GoPro Limited Edition (PX13) में GoPro के लिए एक डेडिकेटेड हॉटकी है। इसमें Asus DialPad, StoryCube AI और MuseTree जैसे फीचर्स हैं। इसमें 360 डिग्री का हिंज है और डिस्प्ले टच और स्टाइलस को सपोर्ट करता है।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus TUF Gaming A14, Asus TUF Gaming A14 Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. KitKat का ये रैपर ब्लॉक करता है सिग्नल! इसमें फोन डालो और ऑफलाइन हो जाओ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. GoBoult ने भारत में लॉन्च किए 5 पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर मॉडल्स, कीमत ₹699 से शुरू
  2. Hyundai ने भारत में लॉन्च की नई Ioniq 5, सिंगल चार्ज में 690 किलोमीटर की रेंज
  3. OnePlus Ace 6 Ultra हुआ लॉन्च, 8,600mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का इस वर्ष फोल्डेबल आईफोन के साथ टचस्क्रीन MacBook लॉन्च करने का प्लान
  5. Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
  6. Elon Musk ला रहे हैं X Money सुपर ऐप! GPay, Apple Pay, Amazon Pay के लिए खतरे की घंटी?
  7. iQOO Neo 10 नए कलर वेरिएंट में हो रहा 30 अप्रैल को लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 7,600mAh की बैटरी के साथ इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च हुआ Redmi Pad 2 9.7, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 भारत में हुआ लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. iQOO 15T, iQOO Pad 6 Pro जल्द होंगे लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.