Arunachal Pradesh : सैटेलाइट इमेज में देखिए वह जगह, जहां भिड़ गए भारत और चीन के सैनिक

India-China : इस सैटेलाइट इमेज को डायमेन सिमोन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्‍वीर में यांगत्से से सटी एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल दिखाई देती है, जिसके एक तरफ भारत और दूसरी तरफ चीन है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 12:24 IST
ख़ास बातें
  • भारत-चीन झड़प से जुड़ी सैटेलाइट इमेज सामने आई
  • दावा है कि जिस जगह भिड़ंत हुई, वहां की इमेज है
  • इसमें चीन की तरफ काफी निर्माण दिखाई देता है

India-China : सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि चीन ने अपने इलाके में एलएसी के करीब तक रोड का निर्माण कर‍ लिया है।

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) के तवांग (Tawang) सेक्‍टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प का मामला सुर्खियों में है। घटना 9 दिसंबर की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चीन के करीब 300 सैनिक एक प्‍लानिंग के तहत यांगत्से (Yangste) इलाके में भारतीय पोस्‍ट को हटाने के लिए पहुंचे थे। भारतीय सैनिकों ने चीन की सेना को मुंहतोड़ जवाब दिया। उन्‍होंने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया। हालांकि इस भिड़ंत में दोनों ओर से सैनिक घायल हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि चीन की सेना को ज्‍यादा नुकसान हुआ है। जिस जगह यह पूरा विवाद हुआ, वहां की सैटेलाइट इमेज भी सामने आई है। 

इस सैटेलाइट इमेज को डायमेन सिमोन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। तस्‍वीर में यांगत्से से सटी एलएसी यानी लाइन ऑफ एक्‍चुअल कंट्रोल दिखाई देती है, जिसके एक तरफ भारत और दूसरी तरफ चीन है। सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि चीन ने अपने इलाके में एलएसी के करीब तक रोड का निर्माण कर‍ लिया है। रोड इसी साल जुलाई में बनाई गई है, ऐसा दावा किया जाता है साथ ही एक गांव भी चीन ने बॉर्डर के एकदम करीब में बसा दिया है। 
 

वहीं, भारत वाले इलाके में कोई बड़ा कंस्‍ट्रक्‍शन दिखाई नहीं देता, लेकिन करीब 4 जगहों पर भारतीय सेना का डिप्‍लॉयमेंट नजर आता है। अपने ट्वीट में डायमेन सिमोन ने लिखा कि "यांगत्से" क्षेत्र का एक संदर्भ मानचित्र अब #चीनी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, उस क्षेत्र की सैटेलाइट इमेज, सीमा के आसपास के क्षेत्र में कम से कम 4 #भारतीय पोजिशंस को दिखाती हैं। 
Advertisement

बताया जाता है कि 9 दिसंबर को हुई घटना में चीनी सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्‍टर में एलएसी को पार करने की कोशिश की। भारतीय सैनिकों ने इसका करारा जवाब दिया। दोनों पक्षों के बीच हुई भिड़ंत में चीनी सैनिकों को ज्‍यादा नुकसान हुआ है। हालांकि घटना के बाद दोनों पक्ष पीछे हट गए। भारत और चीन की सेनाओं के बीच फ्लैग मीटिंग की गई, ताकि इलाके में शांति बहाली की जा सके। 

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.