Apple WWDC 2024 आज होगा आयोजित, कैसे देखें लाइवस्ट्रीम, जानें सबकुछ

Apple आज Apple WWDC 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है। कंपनी वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की शुरुआत मुख्य भाषण के साथ करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जून 2024 14:09 IST
ख़ास बातें
  • Apple आज Apple WWDC 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है।
  • Apple वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की शुरुआती मुख्य भाषण के साथ करेगी।
  • Apple ने पहले ही इवेंट का समय और पूरा शेड्यूल शेयर कर दिया है।

WWDC 2024 की लाइवस्ट्रीमिंग ग्लोबल स्तर पर होगी

Photo Credit: Apple

Apple आज Apple WWDC 2024 इवेंट आयोजित करने वाला है। कंपनी वार्षिक वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस की शुरुआत मुख्य भाषण के साथ करेगी। Apple ने पहले ही इवेंट का समय और पूरा शेड्यूल शेयर कर दिया है। इस साल Apple द्वारा iPhone, iPad, Apple Watch, Apple TV, HomePod, AirPods, Apple Vision Pro और Mac कंप्यूटरों के लिए अपनी नेक्स्ट जनरेशन के सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा करने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी द्वारा नए हार्डवेयर को पेश करने की उम्मीद नहीं है, लेकिन इस साल के इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट (AI) फीचर्स पर फोकस करने की उम्मीद है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


WWDC 2024 लाइवस्ट्रीम कैसे देखें


Advertisement
WWDC 2024 कैलिफोर्निया के Apple Park में चुनिंदा डेवलपर्स के लिए एक भाषण के साथ शुरू होगा। लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के यूट्यूब चैनल, Apple  वेबसाइट, एप्पल डेवलपर ऐप और Apple टीवी ऐप के जरिए ग्लोबल स्तर पर होगी। मेन भाषण आज रात 10 बजे PDT (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) शुरू होने वाला है।

Apple अपने प्लेटफॉर्म स्टेट ऑफ द यूनियन को Apple डेवलपर ऐप और Apple डेवलपर वेबसाइट के जरिए से दोपहर 1 बजे PDT (मंगलवार को 1:30 बजे IST) पर स्ट्रीम करेगा, जिससे फैंस और डेवलपर्स को ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट में आने वाले नए फीचर्स की जानकारी देखने को मिलेगी।


Advertisement
WWDC 2024 में क्या होंगी घोषणाएं


WWDC 2024 के मुख्य भाषण और प्लेटफॉर्म स्टेट ऑफ द यूनियन के बाद Apple का डेवलपर कॉन्फ्रेंस 100 से ज्यादा टेक्निकल सेशन के साथ जारी रहेगा। यह Apple डिजाइनरों, इंजीनियरों और अन्य एक्सपर्ट के साथ अगले कुछ दिनों में YouTube, Apple डेवलपर वेबसाइट और ऐप पर जारी होने वाला है।

कंपनी Apple पार्क में 3 दिनों के लिए वार्षिक स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज के 50 विजेताओं की घोषणा करेगी। फर्म के अनुसार, ये विजेता WWDC 2024 वीक के दौरान स्पेशल एक्टिविटी में हिस्सा होंगे। Apple WWDC 2024 में वार्षिक Apple डिजाइन अवार्ड्स के विजेताओं का खुलासा करेगा। इस साल के फाइनलिस्ट की घोषणा Apple डेवलपर वेबसाइट और ऐप पर की गई है। Apple का कहना है कि वह जल्द ही विजेताओं की घोषणा करेगा।


Advertisement
WWDC 2024 में क्या उम्मीद करें


WWDC 2024 में Apple द्वारा अपने आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट iOS 18, iPadOS 18, macOS 15, watchOS 11, tvOS 18 और VisionOS 2 की जानकारी की घोषणा करने की उम्मीद है। हाल ही में आई रिपोर्टों से पता चला है कि Apple अपने ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सुधारों पर काम कर रहा है, जिसमें कस्टमाइजेशन के मामले में iOS यूजर इंटरफेस भी शामिल है।

उम्मीद है कि कंपनी अपने ऑपरेटिंग सिस्टम पर नए AI फीचर पेश करेगी, वहीं Siri को नई कैपेसिटी के साथ अपडेट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी iOS 18 पर चैटबॉट फीचर्स को इंटीग्रेट करने के लिए OpenAI और Google के साथ बातचीत कर रही थी, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह ऑन-डिवाइस और क्लाउड बेस्ड AI फंक्शन दोनों प्रदान करता है।
Advertisement

WWDC 2024 में नए हार्डवेयर लॉन्च करने के प्लान के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। कंपनी ने हाल ही में इस महीने की शुरुआत में नई Apple Pencil Pro के साथ नए iPad Pro और iPad Air मॉडल लॉन्च किए हैं। हालांकि, Apple द्वारा अपने प्लान को उसके इवेंट में घोषणा करने तक हमे सटीक जानकारी के लिए इंतजार करना होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.