Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट किया जारी, AI फीचर्स के साथ कई बदलाव

Apple Music ऐप के अलावा यूजर्स को अपने आईफोन पर 8 नए इमोजी मिलेंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 मार्च 2026 11:00 IST
ख़ास बातें
  • Apple Music में एक अहम फीचर प्लेलिस्ट प्लेग्राउंड शामिल हुआ है।
  • iOS 26.4 अपडेट में कॉन्सर्ट डिस्कवरी फीचर भी शामिल किया गया है।
  • iOS 26.4 अपडेट में आईफोन पर 8 नए इमोजी मिलेंगे।

iPhone 17 Pro Max में 6.9 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple ने iPhone के लिए iOS 26.4 अपडेट जारी कर दिया है। यह iPhone के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम का चौथा बड़ा अपडेट है। टेक दिग्गज ने इस अपडेट में कई नए फीचर्स को जोड़ा है, जिनमें Apple Music में प्लेलिस्ट प्लेग्राउंड और फुल-स्क्रीन बैकग्राउंड, एयरपॉड्स मैक्स 2 के लिए सपोर्ट और 8 नए इमोजी शामिल हैं। यहां हम आपको iPhone के लिए जारी हुए लेटेस्ट अपडेट और उसमें मिलने वाले फीचर्स के साथ खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iOS 26.4 अपडेट में क्या है खास

iOS 26.4 अपडेट में Apple Music में एक अहम फीचर अपडेट किया गया है। यह फीचर प्लेलिस्ट प्लेग्राउंड है। Apple का कहना है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग करके यूजर्स के प्रॉम्प्ट के आधार पर प्लेलिस्ट तैयार करता है। इससे यूजर्स मूड, मौके या थीम की जानकारी दे सकते हैं और यह फीचर टाइटल और डिटेल के साथ कस्टम ट्रैकलिस्ट तैयार कर सकता है। आपको बता दें कि यह वर्तमान में बीटा वर्जन में उपलब्ध है।

इस अपडेट में कॉन्सर्ट डिस्कवरी फीचर भी शामिल किया गया है। जो कि यूजर्स को उनकी लाइब्रेरी में मौजूद कलाकारों के आस-पास के लाइव शो सर्च करने में मदद करेगा। इसके अलावा सुनने की आदतों के आधार पर नए आर्टिस्ट को रिकमेंड करेगा। Apple Music अब कंट्रोल सेंटर के जरिए ऑफलाइन म्यूजिक रिकग्निशन का भी सपोर्ट करता है। इससे यूजर्स इंटरनेट कनेक्शन के बिना गाने की पहचान कर सकते हैं और इंटरनेट कनेक्शन होने पर रिजल्ट देख सकते हैं। होम स्क्रीन पर ही स्लीप, चिल, प्रोडक्टिविटी और वेलबीइंग के लिए क्यूरेटेड प्लेलिस्ट के साथ एक नया एम्बिएंट म्यूजिक विजेट भी शामिल किया गया है। कंपनी ने Apple Music में और भी बेहतर अनुभव के लिए एल्बम और प्लेलिस्ट पेज के लिए फुल-स्क्रीन बैकग्राउंड भी शामिल किए हैं।

Apple Music ऐप के अलावा यूजर्स को अपने आईफोन पर 8 नए इमोजी मिलेंगे। इनमें एक ओर्का, ट्रॉम्बोन, बैले डांसर, लैंडस्लाइड और एक डिस्टॉर्टेड फेस शामिल हैं। एक्सेसिबिलिटी के लिए कंपनी ने इंटरैक्शन के दौरान फ्लैश को कम करने के लिए रिड्यूस ब्राइट इफेक्ट्स सेटिंग को पेश किया है। सबटाइटल और कैप्शन कंट्रोल में भी बदलाव हुआ है, जिन्हें एक्सेस करना और कस्टमाइज करना आसान है। Apple का कहना है कि उसने रिड्यूस मोशन सेटिंग को बेहतर किया है, जिससे Apple के लिक्विड ग्लास इंटरफेस से संबंधित एनिमेशन को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है। इसके अलावा इमेज क्रिएशन और एडिट करने के लिए फ्रीफॉर्म में नए टूल, रिमाइंडर को अर्जेंट मार्क करने की कैपेसिटी और स्मार्ट लिस्ट में बेहतर फिल्टरिंग ऑप्शन भी शामिल हैं। इस अपडेट में अन्य सिस्टम में बदलाव के तौर पर Apple ने कीबोर्ड की एक्यूरेसी में भी सुधार किया है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone, Apple

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.