13 साल पुराने iPhone में भी एप्पल ने फूंकी जान, काम करेंगे Facetime और iMessages जैसे फीचर्स

Apple ने कई जरूरी फीचर्स और दिक्कतों को ठीक करने वाला नया iPhone अपडेट जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 जनवरी 2026 09:07 IST
ख़ास बातें
  • iOS 12.5.8 पुराने आईफोन जैसे कि iPhone 5s के लिए उपलब्ध है।
  • iOS 12.5.8 पुराने आईफोन iPhone 6 के लिए उपलब्ध है।
  • iOS 12.5.8 आईफोन में iMessage और FaceTime काम करेंगे।

iPhone 6 में

Photo Credit: Apple

Apple ने कई जरूरी फीचर्स और दिक्कतों को ठीक करने वाला नया iPhone अपडेट जारी कर दिया है। सबसे खास बात यह है कि अगर आप आईफोन 6 जैसा पुराना आईफोन और iPhone 5s आदि उपयोग कर रहे हैं तो आपके लिए भी कंपनी नया वर्जन लेकर आई है। जी हां कंपनी ने iOS 26.2.1 के साथ iOS 12 का एक अपडेटेड वर्जन उन आईफोन के लिए जारी किया है जो 8 साल पहले रिलीज होने के बाद भी उसी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम कर रहे थे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iOS 12.5.8 पर कौन से आईफोन करेंगे काम


iOS 12.5.8 पुराने आईफोन जैसे कि iPhone 5s और iPhone 6 के लिए उपलब्ध है। इससे यह पता चलता है कि Apple इन आईफोन के लॉन्च के 12 और 13 साल तक सपोर्ट देना जारी रख रहा है। iPhone 5s को सितंबर 2013 में लॉन्च किया गया था, जबकि iPhone 6 सितंबर 2014 में लॉन्च हुआ था।

iOS 26.2.1 पर कौन से आईफोन चलेंगे


iOS 26.2.1 अपडेट उन सभी आईफोन के लिए आया है जो कि 2019 के बाद लॉन्च किए गए हैं। जैसे कि इसका मतलब है कि iPhone 11 और उसके बाद के सभी आईफन जैसे कि iPhone SE के सेकेंड और थर्ड जेनरेशन मॉडल शामिल हैं। वहीं बीते साल लॉन्च हुए iPhone 17 सीरीज के सभी मॉडल भी इस पर काम करेंगे।

Apple के अपडेट के रिलीज नोट्स के अनुसार, iOS 12.5.8 आईफोन में iMessage, FaceTime और डिवाइस एक्टिवेशन जैसे फीचर्स के लिए जरूरी सर्टिफिकेट को लेकर आता है, जिससे ये फीचर्स जनवरी 2027 के बाद भी काम करते रहेंगे। आपको बता दें कि पहले सर्टिफिकेट की समय सीमा खत्म होने पर डिवाइस एक्टिवेशन जैसे सर्टिफिकेट-लिमिटेड फीचर्स बंद हो जाते थे, लेकिन अब इन दोनों पुराने आईफोन्स के मुख्य फीचर्स आने वाले सालों में भी काम करते रहेंगे। इससे पहले iPhone 5s और iPhone 6 को आखिरी बार जनवरी 2023 में सॉफ्टवेयर अपडेट मिला था, जब Apple ने जरूरी सिक्योरिटी अपडेट जारी किए थे।

Advertisement

Apple अपने iPhone के लॉन्च होने के समय से कम से कम 5 सालों तक सिक्योरिटी अपडेट प्रदान करता है। हालांकि, अक्सर कंपनी ने इससे भी ज्यादा समय तक सिक्योरिटी खामियों को ठीक करने वाले अपडेट उपलब्ध करवाए हैं। जैसे कि iPhone 6s को 11 साल पहले लॉन्च किया गया था, लेकिन इसे सितंबर 2025 में iOS 15.8.5 के लॉन्च के साथ सिक्योरिटी अपडेट मिला। डिवाइस को आज ही iOS 15.8.6 का अपडेट मिला है, जिसमें वही सर्टिफिकेट एक्सटेंशन शामिल किया गया है। Apple ने iOS 18 और iOS 16 के नए वर्जन भी जारी किए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iOS 12, iPhone 5s, iPhone 6

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  11. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  14. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.