Apple अब भारत में बना रहा 25% iPhone, चीन के बाद सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब

Apple ने बीते साल भारत में iPhone का प्रोडक्शन करीबन 53% बढ़ाया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 मार्च 2026 15:21 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने बीते साल भारत में iPhone का प्रोडक्शन करीबन 53% बढ़ाया था।
  • Apple अपने कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत आईफोन्स भारत में ही बना रहा है।
  • Apple ने भारत में iPhone प्रोडक्शन को काफी हद तक बढ़ाया है।

iPhone

Photo Credit: Apple

Apple ने बीते साल भारत में iPhone का प्रोडक्शन करीबन 53% बढ़ाया था और अब अपने कुल उत्पादन के 25 प्रतिशत आईफोन्स भारत में ही बन रहे हैं। अमेरिकी कंपनी ने चीन पर लगने वाले टैरिफ से बचने के लिए यह कदम उठाया है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने 2025 में भारत में करीबन 5.5 करोड़ आईफोन असेंबल किए, जो एक साल पहले के 3.5 करोड़ आईफोन से बहुत ज्यादा है। फिलहाल ये डाटा सार्वजनिक नहीं हैं, इसलिए सोर्स ने नाम न छापने की शर्त पर जानकारी दी। Apple ग्लोबल स्तर पर हर साल करीबन 2.2 करोड़ से 2.3 करोड़ आईफोन बनाती है, जिसमें भारत की हिस्सेदारी तेजी से बढ़ रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन पर निर्भरता कम करने की स्ट्रैटजी के तहत Apple ने भारत में iPhone प्रोडक्शन को काफी हद तक बढ़ाया है। दुनिया भर में बनने वाले करीबन 25% आईफोन अब भारत में बन रहे हैं जो कि Apple की ग्लोबल सप्लाई चेन में एक बड़ा बदलाव है। 2025 में Apple ने भारत में लगभग 5.5 करोड़ आईफोन असेंबल किए, जो 2024 में करीबन 3.6 करोड़ यूनिट के मुकाबले में लगभग 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। यह ग्रोथ दर्शाती है कि भारत कितनी तेजी से एप्पल के लिए एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बन रहा है।

Apple ग्लोबल स्तर पर हर साल 20-23 करोड़ आईफोन का प्रोडक्शन करता है, जिसका मतलब है कि भारत अब कुल प्रोडक्शन का करीबन एक चौथाई हिस्सा तैयार कर रहा है। यह विस्तार Apple के सप्लाई चेन में बदलाव करने और टैरिफ के साथ-साथ चीन पर निर्भरता को कम करने के लिए किया जा रहा है। भारत में iPhone प्रोडक्शन में बढ़ोतरी में सरकार की प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव (PLI) स्कीम का भी सपोर्ट मिला है। इससे कंपनियों को स्थानीय स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स का प्रोडक्शन करने और एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। भारत में फॉक्सकॉन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स और पेगाट्रॉन जैसे एप्पल के मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर भारत में आईफोन के प्रोडक्शन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इनकी बड़े प्लांट तमिलनाडु और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स हब में स्थित हैं। यह बदलाव एप्पल की सप्लाई चेन में एक अहम बदलाव का संकेत है। इससे भारत चीन के बाहर कंपनी के सबसे बड़े मैन्युफैक्चरिंग हब में से एक के तौर पर उभर रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhones, India, China

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  6. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  7. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  8. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  9. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  10. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.