Apple AirTag ने महिला की चोरी हुई साइकिल को चुटकी में ढूंढ निकाला! जानें पूरा मामला

Apple AirTag की मदद से नीदरलैंड में एक महिला को अपनी चोरी हो चुकी साइकिल मिल गई।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2023 17:17 IST
ख़ास बातें
  • Apple AirTag की मदद से एक महिला को अपनी चोरी हुई साइकिल मिल गई।
  • महिला ने Find My app खोला और बाइक की लोकेशन देखी।
  • Find My app ने जो लोकेशन दिखाई थी, बाइक ठीक उसी जगह पर मिली।

Apple AirTag की मदद से नीदरलैंड में एक महिला को अपनी चोरी हो चुकी साइकिल मिल गई।

Apple के कई प्रोडक्ट्स के बारे में आपने सुना होगा कि कैसे उन्होंने यूजर्स की मदद की। अक्सर Apple Watch के बारे में भी खबर आती रहती है कि कैसे एक स्मार्टवॉच ने खराब हेल्थ के बारे में समय रहते अलर्ट भेजकर किसी यूजर की जान बचाई। अब ऐसा ही एक केस Apple AirTag के बारे में सुनने में आया है। Apple AirTag की मदद से एक महिला को अपनी चोरी हुई साइकिल मिल गई। कैसे हुआ ये कमाल, आइए आपको पूरी बात बताते हैं। 

Apple AirTag की मदद से नीदरलैंड में एक महिला को अपनी चोरी हो चुकी साइकिल मिल गई। 9to5mac की रिपोर्ट के अनुसार, Beatriz Spaltemberg नाम की महिला अपने पति William Lacerda के साथ नीदरलैंड की उटरेच सिटी में रहती हैं। उनके पति Lacerda ने बताया कि उनके यहां पर चोरों की संख्या काफी बढ़ गई है और चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। इसलिए उन्होंने हरेक बाइक पर AirTag लगाने का फैसला किया। 

महिला अपनी बाइसाइकिल लेकर जिम गई। हमेशा की तरह उन्होंने बाइक को बाहर ही छोड़ दिया। लेकिन बाइक का लॉक लगाने के बाद वह चाबी वहीं पर भूल गईं। इसी का फायदा उठाकर किसी ने उनकी साइकिल चुरा ली। एक घंटे बाद जब वह वापस लौटीं तो बाइक गायब थी। महिला ने Find My app खोला और बाइक की लोकेशन देखी। इसके बाद दंपत्ति ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। दिखाई गई लोकेशन की मदद से वे पुलिस के साथ वहीं पर जा पहुंचे, जहां लोकेशन बताई गई थी। 

Find My app ने जो लोकेशन दिखाई थी, बाइक ठीक उसी जगह पर मिली। दंपत्ति ने ये बताने के लिए कि बाइक उनकी ही है, Precision Finding फीचर का इस्तेमाल किया। उस वक्त चोर वहां मौजूद नहीं था। पुलिस अब स्ट्रीट कैमरा की मदद से चोर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। महिला के पति Lacerda ने रिपोर्ट में बताया कि वे भाग्यशाली थे कि Apple AirTag उन्होंने बाइक में लगाया हुआ था। वह इस तरह से छुपा हुआ था कि चोर को किसी तरह का संदेह भी नहीं हुआ। AirTag के बारे में इससे पहले भी इस तरह के कई और किस्से सुनने में आए हैं, जब इसने खोई हुई चीजों को ढूंढने में लोगों की मदद की है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.