Amazon ने ED पर किया मुकदमा, Future डील मामले की जांच के बहाने ‘उत्‍पीड़न’ का आरोप

फ्यूचर ग्रुप में एमेजॉन के 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,510 करोड़ रुपये) निवेश मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कई महीनों से कर रहा है

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2021 13:15 IST
ख़ास बातें
  • फ्यूचर-एमेजॉन के बीच साइन हुए तीन कमर्शल एग्रीमेंट्स विवाद का केंद्र हैं
  • सिंगापुर मध्यस्थता पैनल भी इस विवाद की सुनवाई कर रहा है
  • एमेजॉन के मुताबिक, इस जांच ने उनका ‘अनावश्यक उत्पीड़न’ किया

रॉयटर्स द्वारा देखी गई 816 पेजों की फाइलिंग में एमेजॉन ने इस जांच को ‘फिशिंग एंड रोविंग’ जांच कहा है।

फ्यूचर ग्रुप में एमेजॉन के 200 मिलियन डॉलर (लगभग 1,510 करोड़ रुपये) निवेश मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कई महीनों से कर रहा है। इस मामले में विदेशी निवेश कानूनों के उल्‍लंघन का आरोप है। अब एमेजॉन इस केस में ED को कोर्ट में लेकर गई है। रॉयटर्स द्वारा देखी गई एक अदालती फाइलिंग से पता चला है कि कंपनी 2019 की अपनी डील्‍स में से एक मामले की जांच को रद्द करने की मांग कर रही है। लंबी कानूनी लड़ाई की वजह से यह निवेश सुर्खियों में है। एमेजॉन ने डील की शर्तों का इस्‍तेमाल करते हुए फ्यूचर ग्रुप पर कॉन्‍ट्रैक्‍ट का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया है। एमेजॉन अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी को फ्यूचर को खरीदने से रोकना चाहती है। फ्यूचर और उस कंपनी के बीच $3.4 बिलियन (लगभग 25,640 करोड़ रुपये) में बिक्री पर बात बनी है। 

रॉयटर्स द्वारा देखी गई 816 पेजों की फाइलिंग में एमेजॉन ने इस जांच को ‘फिशिंग एंड रोविंग' जांच कहा है। एमेजॉन ने कहा है कि ED ने एमेजॉन से अन्य जानकारियां भी मांगीं, जो फ्यूचर ग्रुप सौदे से जुड़ी नहीं थीं।
Advertisement

एमेजॉन ने 21 दिसंबर को दिल्‍ली हाई कोर्ट में अपनी फाइलिंग में कहा कि हाल के हफ्तों में ED ने एमेजॉन के इंडिया हेड समेत कई एमेजॉन एग्‍जीक्‍यूटिव्‍स को तलब किया था। एमेजॉन के मुताबिक, इस जांच ने उनका ‘अनावश्यक उत्पीड़न' किया।

एमेजॉन और ED ने जांच की डिटेल सार्वजनिक नहीं की है और इस मामले में मांगे गए कमेंट पर तुरंत कुछ नहीं कहा है। मामले की अगली सुनवाई आज होने की संभावना है।
Advertisement

यह फाइलिंग एमेजॉन और फ्यूचर के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में एक नया ट्विस्‍ट है। हालांकि भारत की एंटीट्रस्‍ट बॉडी ने पिछले हफ्ते 2019 की इस डील को यह कहते हुए सस्‍पेंड कर दिया था कि एमेजॉन ने इसके लिए मंजूरी मांगते समय जानकारी छुपाई थी। ED की जांच इससे अलग है। 
Advertisement

फ्यूचर और एमेजॉन के बीच साइन हुए तीन कमर्शल एग्रीमेंट्स इस विवाद के केंद्र में हैं। सिंगापुर मध्यस्थता पैनल भी इस विवाद की सुनवाई कर रहा है। हालांकि फ्यूचर ग्रुप इन कमर्शल एग्रीमेंट्स को भारतीय कानून से जोड़कर देखता है। 

एमेजॉन की अदालती फाइलिंग में 19 फरवरी को ED से मिला एक नोटिस भी था। इसमें फ्यूचर में उसके निवेश की डिटेल जैसे- एग्रीमेंट्स की कॉपीज, बैंक अकाउंट डिटेल और अन्य इंटरनल कम्‍युनिकेशन मांगा गया था। 
Advertisement

यह भी सामने आया है कि ED एक व्यापक जांच कर रहा है। उसने भारत में एमेजॉन की ई-कॉमर्स वेबसाइट पर बड़े वेंडर्स की डिटेल भी मांगी थी। 
Advertisement

यह नोटिस फरवरी में रॉयटर्स की उस जांच के बाद आया, जिसमें पाया गया कि एमेजॉन ने अपने भारतीय प्लेटफॉर्म पर बहुत कम सेलर्स को आगे बढ़ने में मदद की। तब एमेजॉन ने कहा था कि वह नियमों का पालन करती है और अपने मार्केटप्‍लेस में किसी भी सेलर को विशेष ट्रीटमेंट नहीं देती। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Amazon, Future Group, Delhi High court, amazon sues ed

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  3. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  3. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  4. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  5. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  6. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  7. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  9. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  10. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.