Amazon Prime Days Sale 2025: 3 दिन बाद शुरू होगी सेल, छूट के लिए इन कार्ड्स का कर लें पहले से इंतजाम

Amazon ने ई-कॉमर्स साइट पर सेल की घोषणा की है जो कि 12 जुलाई से शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जुलाई 2025 08:00 IST
ख़ास बातें
  • अमेजन प्राइम डेल सेल 12 जुलाई से शुरू होने वाली है।
  • अमेजन प्राइम डेल सेल में सिर्फ प्राइम मेंबर्स को लाभ मिल सकता है।
  • अमेजन प्राइम डेल सेल में फोन, टैबलेट, लैपटॉप और वॉच पर छूट मिल रही है।

Amazon Prime Days Sale 2025 में बैंक ऑफर से भारी बचत होगी।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने ई-कॉमर्स साइट पर सेल की घोषणा की है जो कि 12 जुलाई से शुरू होने वाली है। सेल के दौरान नए प्रोडक्ट, रोमांचक डील्स और समय पर डिलीवरी का अनुभव प्रदान किया जाएगा। सेल के दौरान स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच,लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, ईयबड्स और अन्य चीजों पर डिस्काउंट दिया जाएगा। आइए इस सेल पर मिलने वाले ऑफर से लेकर बैंक डिस्काउंट के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Amazon India Prime Day Sale 2025 Start Date

Amazon India Prime Day सेल ब्रांड की प्रमुख सेल है जिसमें नए लॉन्च, डिस्काउंट और क्विक डिलीवरी शामिल हैं। पहली बार इस साल की Prime Day सेल 72 घंटे से अधिक समय तक चलेगी। प्राइम डे सेल 12 जुलाई को सुबह 12:00 बजे शुरू होगी और 14 जुलाई, 2025 को रात 11:59 बजे जारी रहेगी। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस सेल में डिस्काउंट और ऑफर का लाभ उठाने के लिए Amazon Prime ग्राहक होना चाहिए, क्योंकि यह इवेंट Amazon Prime एक्सक्लूसिव इवेंट है।

Amazon India Prime Day Sale 2025 Bank Offers

Amazon India Prime Day सेल में ग्राहकों को बैंक ऑफर के जरिए भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। HDFC बैक कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत छूट मिलेगी। वहीं ICICI कार्ड से भुगतान पर 10  प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon India Prime Day Sale 2025 Mobile Offers

अमेजन ने सेल में ऑफर्स का खुलासा किया है। OnePlus Nord 5 सेल में 34,999 रुपये के बजाय 29,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। और Realme 80 Pro 5G सेल में 23,999 रुपये के बजाय 17,499 रुपये में मिलेगा। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है। वहीं Lenovo Idea Tab Pro सेल में 48,999 रुपये के बजाय 28,999 रुपये में मिलेगा। वहीं LG 55 inch Smart TV सेल में 71,990 रुपये के बजाय 36,490 रुपये में मिलेगा। जबकि Samsung Buds 3 Pro सेल में 24,999 रुपये के बजाय 10,999 रुपये में मिलेगा। और Boat TWS Ear Buds with Mic सेल में 53,880 रुपये के बजाय 10,788 रुपये में उपलब्ध होगा।

Amazon India Prime Day सेल कब शुरू होगी?

Amazon India Prime Day सेल ई-कॉमर्स साइट पर 12 जुलाई से शुरू होने वाली है।

Amazon India Prime Day में किन बैंक कार्ड से डिस्काउंट मिलेगा?

Amazon India Prime Day सेल में HDFC बैक कार्ड और ICICI कार्ड से भुगतान पर डिस्काउंट मिलेगा।

Amazon India Prime Day सेल का लाभ किन्हें मिलेगा?

Amazon India Prime Day सेल का लाभ सिर्फ Amazon Prime ग्राहकों को मिलेगा, यह Amazon Prime एक्सक्लूसिव इवेंट है।

Amazon India Prime Day सेल कब तक चलेगी?

Amazon India Prime Day सेल 72 घंटे से अधिक समय तक चलेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.