Amazon Prime Day 2025: OnePlus 13 पर 10 हजार की बचत, टैबलेट और ईयरबड्स पर धांसू डिस्काउंट, जानें सभी ऑफर

OnePlus ने लिमिटेड पीरियड के लिए अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर ऑफर की पेशकश की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 जुलाई 2025 08:51 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13 डिस्काउंट के बाद 59,999 रुपये में मिल रहा है।
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 की कीमत छूट के बाद 1,549 रुपये हो जाएगी।
  • OnePlus Pad Go (8GB+128GB Wi-Fi) की कीमत 13,999 रुपये हो जाएगी।

OnePlus 13 में Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा।

Photo Credit: OnePlus

Amazon Prime Day 2025 सेल भारत में 12 जुलाई से शुरू होने जा रही है और इसी के साथ चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने भी लिमिटेड पीरियड के लिए अपने स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर ऑफर की पेशकश की है। यह सेल 10 जुलाई से लेकर 14 जुलाई, 2025 तक जारी रहेगी। ग्राहक ई-कॉमर्स साइट अमेजन के अलावा OnePlus की ऑफिशियल साइट और रिटेल पार्टनर से भी मानसून सेल के तहत इन ऑफर्स का लाभ पा सकते हैं। आइए वनप्लस डिवाइसेज पर मिलने वाले आगामी ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus द्वारा ऑफिशियल स्तर पर ऑफर के बारे में बताए जाने से पहले टिपस्टर सुधांसु अंभोरे ने X पर एक पोस्ट के जरिए वनप्लस स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरबड्स आदि पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में खुलासा कर दिया है।
Advertisement
 


OnePlus स्मार्टफोन पर डिस्काउंट:

 
  • OnePlus 13 की कीमत फिलहाल 69,999 रुपये है, जिसमें 5,000 रुपये कीमत में कटौती और 5,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत 59,999 हो जाएगी।
 
  • OnePlus 13s की कीमत 54,999 रुपये है, लेकिन 5,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत 49,999 रुपये हो जाएगी।
 
  • OnePlus 13R + फ्री Buds 3 फिलहाल 42,999 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन 3,000 रुपये अतिरिक्त डिस्काउंट के बाद कीमत 39,999 रुपये हो जाएगी। 
 
  • OnePlus Nord CE 4 Lite फिलहाल 17,999 रुपये में उपलब्ध है, लेकिन 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद प्रभावी कीमत गिरकर 15,999 रुपये हो जाएगी।
 
 

OnePlus ऑडियो प्रोडक्टस पर डिस्काउंट:

 
  • OnePlus Bullets Wireless Z3 की कीमत 1,699 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद 1,549 रुपये हो जाएगी।
  • OnePlus Buds Pro 3 की कीमत 11,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद 8,999 रुपये होगी।
  • OnePlus Buds 3 अब डिस्काउंट के बाद 4,299 रुपये में मिलेगी।
  • OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC अब 1,599 रुपये में मिलेगा।
  • OnePlus Bullets Wireless Z2 अब 1,149 रुपये में मिलेगा, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक डिस्काउंट शामिल है।
  • OnePlus Nord Buds 3 Pro अब 2,399 रुपये में मिलेगा, जिसमें सभी ऑफर शामिल हैं।
  • OnePlus Nord Buds 3 डिस्काउंट के बाद 1,699 रुपये में मिलेगा।
  • OnePlus Nord Buds 2r बैंक डिस्काउंट और कीमत में कटौती के बाद 1,449 रुपये में उपलब्ध होगा।
 


OnePlus टैबलेट पर डिस्काउंट:

 
  • OnePlus Pad Go (8GB+128GB Wi-Fi) की कीमत 17,999 रुपये है, लेकिन कीमत में कटौती और 2,000 रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद 13,999 रुपये हो जाएगी।
 
  • OnePlus Pad Go (8GB+128GB LTE) की कीमत 19,999 रुपये है,लेकिन कीमत में कटौती और बैंक डिस्काउंट के बाद 15,499 रुपये हो जाएगी।
 
  • OnePlus Pad Go (8GB+256GB LTE) की कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन डिस्काउंट के बाद 17,499 रुपये हो जाएगी।
 
  • OnePlus Pad 2 (8GB+128GB Wi-Fi + फ्री Stylo 2) की कीमत 36,999 रुपये है, लेकिन 1 हजार रुपये कीमत में कटौती और 3 हजार रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद 32,999 रुपये हो जाएगी।
 
  • OnePlus Pad 2 (12GB+256GB Wi-Fi + फ्री Stylo 2) की कीमत 39,999 रुपये है, लेकिन 1 हजार रुपये कीमत में कटौती और 3 हजार रुपये बैंक डिस्काउंट के बाद 35,999 रुपये हो जाएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  3. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  4. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  2. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  3. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  5. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  6. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  7. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  8. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  9. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  10. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.