Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब

Amazon के कुछ पैकेज पर Pink या Red Dot वाला सिक्योरिटी इंडिकेटर देखा जा सकता है। जानें यह कैसे काम करता है और ऐसा निशान दिखने पर क्या करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2026 07:07 IST
ख़ास बातें
  • Pink/Red Dot वाला लेबल छेड़छाड़ का संकेत दे सकता है
  • हीट-सेंसेटिव थर्मोक्रोमिक मटेरियल से बदल सकता है रंग
  • ऐसा निशान दिखने पर पैकेज स्वीकार करने से पहले जांच करें

Amazon के पैकेज पर लगा Pink/Red Dot वाला सिक्योरिटी इंडिकेटर

Photo Credit: AI Generated

ऑनलाइन शॉपिंग करते समय ज्यादातर लोग सामान की कीमत, डिलीवरी डेट और पैकेज की हालत पर ध्यान देते हैं, लेकिन अब Amazon के कुछ पार्सल पर एक छोटा-सा Pink या Red Dot भी नजर आ सकता है। यह कोई सामान्य प्रिंटिंग मार्क नहीं, बल्कि पैकेज के साथ छेड़छाड़ का पता लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक 'Tamper-evident security indicator' है। खासकर महंगे या संवेदनशील सामान की डिलीवरी के दौरान इस तरह की सुरक्षा का इस्तेमाल किए जाने की रिपोर्ट सामने आई है।

इस सिक्योरिटी फीचर की सबसे खास बात यह है कि पैकेज को गर्मी देकर खोलने की कोशिश होने पर इसका निशान बदल सकता है। पैकेज पर लगे लेबल में खुद लिखा होता है कि अगर Pink/Red Dot दिखाई दे तो पैकेज स्वीकार न करें। चलिए आपको इस पैकेजिंग टेक्नोलॉजी के बारे में विस्तार से समझाते हैं।

क्या है Amazon का Pink Dot सिक्योरिटी फीचर?

यह एक तरह का tamper-evident label/tape है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि डिलीवरी के दौरान पैकेज की सील के साथ किसी तरह की छेड़छाड़ हुई है या नहीं। इस सिक्योरिटी लेबल में हीट-सेंसेटिव यानी थर्मोक्रोमिक मटेरियल का यूज किया जाता है। अगर कोई व्यक्ति पैकेज की सील को गर्मी देकर खोलने की कोशिश करता है, तो लेबल पर मौजूद इंडिकेटर Pink या Red रंग में दिखाई दे सकता है।

Amazon पहले से अपने पैकेजिंग सिस्टम में टेंपर-प्रूफ और टेंपर-एविडेंट टेप के इस्तेमाल की सलाह देता रहा है। Amazon Seller Central के एक आधिकारिक पोस्ट में कंपनी ने ऐसे टेप का जिक्र किया है, जो बॉक्स खोलने की कोशिश होने पर स्पष्ट निशान छोड़ता है।

Advertisement

India-specific innovation:
Saw this label on my Amazon parcel saying "if a pink dot appears do not accept"
Having worked in eCommerce for a decade, I instantly knew: People heat the seal to weaken the adhesive and steal the valuables inside while putting the blame on the… pic.twitter.com/ET7isoIHL9

— Jugal Mistry (@holy_photon) November 29, 2025

Amazon makes it harder for scammers to tamper your parcel 👀

They've introduced heat sensitive tamper evident security tape that uses thermochromic ink.

If someone tries to scam or tamper with the package using heat, the tape permanently turns pink.

Basically, the package can… pic.twitter.com/chwtdLTEoq

— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) August 30, 2026

Amazon has a much better solution to parcel tampering: heat-sensitive tamper-evident security tape. 📦

If someone tries to open the package using heat to weaken the adhesive and reseal it, the tape permanently reveals pink dots.

The interesting part? I remember receiving a… https://t.co/CaI4LVn83R pic.twitter.com/tr7w6oqgsg

Advertisement
— S M A Sithick (@smasithick) August 30, 2026

Pink या Red Dot दिखे तो क्या करें?

डिलीवरी के समय सबसे पहले पैकेज के उस हिस्से को चेक करें जहां यह सिक्योरिटी लेबल लगा है। अगर वहां Pink या Red Dot दिखाई दे रहा है, तो बिना जांच किए पैकेज स्वीकार करने से बचना बेहतर है। लेबल पर भी इसी स्थिति में पैकेज स्वीकार न करने का निर्देश दिया गया है। ऐसी स्थिति में डिलीवरी एजेंट को बताकर Amazon की ग्राहक सेवा से संपर्क किया जा सकता है।

खासकर महंगे फोन, लैपटॉप, कैमरा या दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान की डिलीवरी लेते समय पैकेज की बाहरी स्थिति और इस तरह के सिक्योरिटी इंडिकेटर को देखना उपयोगी हो सकता है।

Advertisement

क्या हर Amazon पैकेज पर मिलेगा Pink Dot?

नहीं। ये Amazon की हर डिलीवरी पर मिलने वाला अनिवार्य फीचर नहीं है। इसे कुछ हाई-वैल्यू और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग में दिया जाता है।इसलिए अगर आपके सामान्य Amazon पैकेज पर यह निशान नहीं है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि पैकेज असुरक्षित है।

क्या Pink Dot दिखने का मतलब पक्का है कि पैकेज खोला गया था?

यहां थोड़ा सावधान रहना जरूरी है। Pink या Red Dot को सीधे तौर पर “किसी ने पैकेज खोला ही है” का 100 प्रतिशत सबूत नहीं मानना चाहिए। यह एक टेंपर इंडिकेटर है, जिसका उद्देश्य असामान्य गर्मी या छेड़छाड़ का संकेत देना है। इसलिए ऐसा निशान दिखने पर सबसे सही कदम है कि पैकेज को तुरंत स्वीकार करने के बजाय डिलीवरी के समय ही मामले को रिपोर्ट करें।

Advertisement

डिलीवरी लेते समय इन चीजों पर रखें नजर

  • पैकेज की सील कहीं से खुली या दोबारा चिपकी तो नहीं है।
  • बॉक्स पर असामान्य कट या दबाव के निशान तो नहीं हैं।
  • Pink/Red Dot वाला सिक्योरिटी इंडिकेटर दिखाई दे रहा है या नहीं।
  • महंगे सामान में पैकेज का वजन और बाहरी हालत सामान्य है या नहीं।
  • किसी गड़बड़ी की स्थिति में डिलीवरी स्वीकार करने से पहले Amazon को इसकी जानकारी दें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.