Amazon Pay में UPI पेमेंट अब बिना PIN, उंगली या चेहरे से झट होगी पेमेंट, ऐसे करें इस्तेमाल

अपने फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से ही आप एक चुटकी में पेमेंट कर पाएंगे। यह सुविधा कंपनी ने फिलहाल 5000 रुपये तक के ट्रांजैक्शंस के लिए लागू की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2025 07:43 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Pay में अब आपको बिना पिन डाले ही पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।
  • सुविधा कंपनी ने फिलहाल 5000 रुपये तक के ट्रांजैक्शंस के लिए लागू की है।
  • अभी Amazon Pay पर UPI बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन सिर्फ Android यूजर्स के लिए

Amazon Pay में अब आपको बिना पिन डाले ही यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा मिलेगी।

Photo Credit: Amazon

Amazon Pay में अब यूपीआई से पेमेंट करने के लिए किसी तरह के पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी। कंपनी ने अपना नया बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर शुरू कर दिया है जिससे आपके फिंगरप्रिंट या फेस आइडी के माध्यम से ही पेमेंट चुटकी में हो जाएगी। यह PIN डालने के झंझट को खत्म करने वाला फीचर है। Amazon Pay देश में यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन लागू करने वाला पहला पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर बन गया है। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं नया Amazon Pay बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन फीचर। 

Amazon Pay में अब आपको बिना पिन डाले ही UPI पेमेंट करने की सुविधा मिलेगा। अपने फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन से ही आप एक चुटकी में पेमेंट कर पाएंगे। यह सुविधा कंपनी ने फिलहाल 5000 रुपये तक के ट्रांजैक्शंस के लिए लागू की है। यानी आप जो डिवाइस इस्तेमाल कर रहे हैं उसके फिंगरप्रिंट स्कैनर, और फेशियल रिकग्निशन फीचर से ही पेमेंट हो सकेंगीं। इस फीचर के जरिए आप कॉन्टेक्ट्स को पेमेंट कर सकते हैं। खरीदारी करते समय मर्चेंट्स को स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं, इसके अलावा अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए भी फिंगरप्रिंट के माध्यम से ही ट्रांजैक्शन किया जा सकता है। 

Amazon Pay की ओर से कहा गया है कि यूजर्स इस नए फीचर को प्राथमिकता के साथ यूज कर रहे हैं। आंकड़ों का हवाला देते हुए कंपनी का कहना है कि लगभग 90 प्रतिशत यूजर्स UPI ट्रांजैक्शन अब PIN की बजाय बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन से कर रहे हैं। अमेजन की ओर से कहा गया है कि पेमेंट को वैरिफाई करने का यह नया तरीका ज्यादा सुरक्षित है और ज्यादा तेज भी है। इससे पिन डालने का एक स्टेप कम हो जाता है जो पेमेंट प्रोसेस को पहले से फास्ट बनाता है। इससे यूजर का समय बचता है और पिन याद रखने का झंझट भी खत्म हो जाता है। 

कैसे करें Amazon Pay का बायोमीट्रिक फीचर इस्तेमाल
वर्तमान में Amazon Pay पर UPI बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन सिर्फ Android यूजर्स के लिए जारी किया गया है। इसे इस्तेमाल करना बहुत आसान है। हम इसके लिए आपको यहां पूरा गाइड स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं। 

  • सबसे पहले आपको गूगल के Play Store से Amazon Pay ऐप को अपडेट करना होगा। 
  • Amazon Pay ऐप में जाकर Amazon Pay UPI पर टैप करें और Settings में जाएं। 
  • इसके बाद Securtiy में जाएं, यहां Biometric Authentication खोजें। 
  • यहां पर आपको Enable Fingerprint/Face Unlock का नया विकल्प दिखाई देगा। 
  • एक्टिवेट करने के लिए आपको मौजूदा UPI PIN डालना होगा। जिसके बाद आपके ऐप पर यह सर्विस एक्टिवेट हो जाएगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.