अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल के दूसरे दिन आईफोन 6एस, मोटो ज़ेड मिल रहे हैं सस्ते में

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल अपनी पूरी रफ़्तार में है और स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और कई दूसरे प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। अमेज़न सेल ऑफर का आज दूसरा दिन है और आज इस सेल में कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। इनमें आईफोन 6एस, मोटो ज़ेड, सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 जैसे फोन शामिल हैं। अमेज़न सेल में पहले दिन मिले ऑफर अभी भी उपलब्ध हैं, इसलिए आपके पास स्मार्टफोन चुनने के लिए कई विकल्प हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 मई 2017 11:24 IST
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल अपनी पूरी रफ़्तार में है और स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी और कई दूसरे प्रोडक्ट पर छूट मिल रही है। अमेज़न सेल ऑफर का आज दूसरा दिन है और आज इस सेल में कई स्मार्टफोन पर छूट मिल रही है। इनमें आईफोन 6एस, मोटो ज़ेड, सैमसंग गैलेक्सी ऑन8 जैसे फोन शामिल हैं। अमेज़न सेल में पहले दिन मिले ऑफर अभी भी उपलब्ध हैं, इसलिए आपके पास स्मार्टफोन चुनने के लिए कई विकल्प हैं। इसके साथ ही बीपीएल, सैमसंग और एलजी के स्मार्टफोन पर भी ऑफर मिल रहे हैं। वायरलेस राउटर, हेडफोन और यूएसबी ड्राइव पर भी ऑफर हैं।

अमेज़न सेल में इन फोन पर हैं ऑफर
Advertisement
अमेज़न सेल में आईफोन पर लगातार ऑफर मिल रहे हैं। आईफोन 6एस 32 जीबी स्मार्टफोन आमतौर पर 37,000 रुपये में मिलता है- और अभी यह फोन 34,999 रुपये में मिल रहा है। फोन पर 11,002 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। आईफोन 7 भी अमेज़न सेल में सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। 32 जीबी वेरिएंट 43,999 रुपये में उपलब्ध है और फोन 11,002 रुपये के एक्सचेंज ऑफर में उपलब्ध है। आईफोन 5एस 16 जीबी और आईफोन एसई 16 जीबी क्रमशः 15,999 रुपये और 20,999 रुपये में मिल रहा है। दोनों फोन पर 11,002 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।

अमेज़न सेल ऑफर के तहत मोटो ज़ेड पर भी ऑफर है, फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है और फोन 34,999 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, पुराने फोन से एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर 11,002 रुपये तक की छूट पाई जा सकती है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन 8 12,740 रुपये में (9,512 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट) और गैलेक्सी ऑन5 प्रो 7,240 रुपये (5,700 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट) में मिल रहे हैं और इन दोनों फोन पर 750 रुपये का डिस्काउंट है। मोटो जी5 पर 1,000 रुपये की छूट मिल रही है और 8,600 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट भी है।
Advertisement

अमेज़न सेल में 27,999 रुपये में बिकने वाले वनप्लस 3 पर 1,000 रुपये की छूट के अलावा 11,002 रुपये की छूट मिल रही है। वनप्लस 3टी पर कोई छूट नहीं है लेकिन पुराने स्मार्टफोन के बदले वनप्लस 3टी पर 11,002 रुपये की छूट मिल सकती है।

अमेज़न सेल में टीवी  पर ऑफर
Advertisement
अमेज़न सेल में 19,990 रुपये वाला 32 इंच एचडी रेडी बीपीएल टीवी 13,990 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह, 17,599 रुपये की कीमत वाला एलजी टीवी 7,301 रुपये की छूट के साथ उपल्ध है ओर इस फोन पर 1,000 रुपये का अतिरक्त एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। जो लोग बड़े स्क्रीन वाले फुल-एचडी टीवी को छूट में खरीदना चाहते हैं वो 43 इंच वाले सैन्यो मॉडल को 24,490 रुपये में 9,500 रुपये की छूट के साथ लाइटनिंग डील में खरीद सकते हैं। जबि 40 इंच वाले बीपीएल फुल एचडी टीवी को 4,500 रुपये की छूट के साथ 25,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टीवी पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। 32 इंच सैमसंग फुल एचडी टीवी 3 साल की वारंटी और 7,500 रुपये की छूट के साथ 22,500 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। 43 इंच एलजी स्मार्ट टीवी को 36,990 रुपये में अमेज़न सेल लाइटनिंग डील में खरीदा जा सकता है।

अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल 14 मई तक चलेगी जबकि फ्लिपकार्ट बिग 10 सेल उसी दिन से शुरू होगी। हालांकि, अगर आप इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की तलाश में हैं तो आपको फ्लिपकार्ट सेल के लिए 15 मई तक इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.