Amazon के मालिक जेफ़ बेज़ोस रहना चाहते हैं अमर, बुढ़ापा खत्म करने वाली तकनीक पर लगाया पैसा

Unity Biotechnology ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषणा की थी कि वह Reverse Ageing तकनीक पर काम कर रही है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 सितंबर 2021 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने Unity Biotechnology नाम के स्टार्ट अप में पैसा लगाया है
  • यह स्टार्ट अप रिवर्स ऐजिंग टेक्नोलॉजी पर काम कर रहा है
  • बुढ़ापे में होने वाली बिमारियों को खत्म करने पर हो रही है शोध

Unity Biotechnology नाम का स्टार्ट अप रिवर्स ऐजिंग तकनीक पर काम कर रहा है

खुद को बूढ़ा होते देख शायद ही कोई खुश हों और यही कारण है कि कुछ कंपनियां इसे लेकर कई तरह की रिसर्च में लगी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) के मालिक जेफ बेज़ोस (Jeff Bezos) ने भी इस तरह की रिसर्च में अपने पैसे लगाए हैं। Unity Biotechnology नाम की एक कंपनी बुढ़ापे को खत्म करने के ऊपर रिसर्च कर रही है और अमेजन के मालिक ने इस रिसर्च पर पैसा लगाया है। कंपनी रिवर्स ऐजिंग (Reverse Ageing) पर काम कर रही है, जिसमें बुढ़ापे के साथ इंसानी शरीर में आने वाली बीमारियों को खत्म किया जाएगा।

Business Insider की रिपोर्ट कहती है कि Jeff Bezos ने Unity Biotechnology की रिसर्च में अपना पैसा लगाया है, जिससे कंपनी जल्द ऐसी टेक्नोलॉजी इजाद कर सके, जिससे बुढ़ापे में बीमारियों से होने की वाली मौतों पर रोक लग जाए। जैसा कि हमने बताया, इस प्रक्रिया को रिवर्स ऐजिंग कहा जाता है। अमेजन मालिक वर्तमान में 200 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। Unity Biotechnology स्टार्ट अप पर बेज़ोस की दिलचस्पी यह जता देती है कि बेजोस को उम्मीद है कि रिवर्स ऐजिंग के जरिए लोग अमर बन सकते हैं।

Unity Biotechnology ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए घोषणा की थी कि वह Reverse Ageing तकनीक पर काम कर रही है। घोषणा के बाद कंपनी ने बकायदा Altos Lab की स्थापना भी की। न केवल Bezos, बल्कि इस स्टार्ट अप में कई बड़े उद्योगपतियों ने निवेश किया है, जिसमें रूस के करोड़पति Yuri Milner और उनकी पत्नी Julia भी शामिल है।

Jeff Bezos ई-कॉमर्स कंपनी के अलावा और भी कई बड़े बिजनेस चलाते हैं। कंपनी स्पेस टेक्नोलॉजी पर भी काम करती है। Bezos ने ऐरोस्पेस कंपनी Blue Origin भी शुरु की है, जिसका लक्ष्य लोगों को खास पैसेंजर रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष यात्रा कराना है। हाल ही में बेज़ोस ने प्रोजेक्ट की सफलता जताने के लिए 10 मिनट की पहली सफल यात्रा की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, unity Biotechnology, Reverse Ageing, Jeff Bezoz
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.