Akshaya Tritiya 2021: लॉकडाउन की चिंता न करें, ऑनलाइन ऐसे खरीदें गोल्ड

अब आप सोने को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। Paytm, PhonePe, Amazon और Google Pay जैसे ऐप्स सोने को घर बैठे खरीदने का मौका दे रहे हैं।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 मई 2021 10:51 IST
ख़ास बातें
  • आज Akshaya Tritiya (अक्षय तृतीया) है
  • आज के हिंदू धर्म में सोना खरीदना शुभ माना जाता है
  • लॉकडाउन के चलते ऑफलाइन बाज़ार में जबरदस्त मंदी देखी जा रही है

Akshaya Tritiya 2021: कई ऐप्स के साथ-साथ कुछ प्रसिद्ध गोल्ड रिटेल चेन भी दे रही हैं अच्छे ऑफर्स

Akshaya Tritiya 2021: आज अक्षय तृतीया है और पिछले साल की तरह इस साल भी यह त्योहार लॉकडाउन (Lockdown) में मनाया जा रहा है। इस दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए हिंदू धर्म में सोना खरदीने की परंपरा है। हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मुंबई के साथ-साथ कुछ अन्य राज्यों में लॉकडाउन का सख्ती से पालन हो रहा है और इन सभी राजयों में मॉल, मार्केट व छोटी दुकानें बंद हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि अब सोना (Gold) केवल ऑफलाइन बाज़ार तक सीमित नहीं है, बल्कि आप सोना ऑनलाइन (Buy Gold Online) भी खरीद सकते हैं। एक्सपर्ट्स का यह भी कहना है कि आने वाले कुछ सालों में सोने का भाव आसमान छुएगा, इसलिए यह सोने में निवेश करने वालों के लिए भी अच्छा समय है।
 

ऑनलाइन कैसे और कहां से खरीदें गोल्ड

जैसा कि हमने बताया कि अब आप सोने को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। Paytm, PhonePe, Amazon और Google Pay जैसे ऐप्स सोने को घर बैठे खरीदने का मौका दे रहे हैं। यहां आप कम से कम 1 रुपये का सोना भी खरीद सकते हैं। इसके अलावा ये ऐप्स आपको सोने को बेचने का विकल्प भी देते हैं। Paytm के जरिए आप गोल्ड कॉइन्स को घर पर डिलीवर करा सकते हैं।
Advertisement

यूं तो इन सभी ऐप्स में सोना खरीदने का तरीका अलग-अलग है, लेकिन मूल रूप से आप यहां कीमत या ग्राम के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं। आप इसे डिज़िटल गोल्ड के रूप में भी रख सकते हैं, या जैसा कि हमने बताया कुछ ऐप्स इस निवेश को सोने के सिक्कों के रूप में आपके घर तक पहुंचाने की सुविधा भी देते हैं।

ऐप्स के साथ-साथ कुछ बड़ी कंपनियां भी इस अवसर पर कुछ अच्छे ऑफर्स दे रही हैं। प्रसिद्ध गोल्ड ट्रेडिंग कंपनी मालाबार गोल्ड (Malabar Gold) ने अक्षय तृतीया के लिए एक विशेष ऑफर निकाला है। कंपनी लॉकडाउन के चलते कई शहरों में सोना ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में नहीं बेच पा रही है, इसलिए कंपनी ने खास ऑफर निकाला है। इस मौके पर ग्राहक आज के दिन के गोल्ड प्राइस (Gold Price) पर सोना ऑनलाइन बुक कर सकते हैं और लॉकडाउन खत्म होने पर सोने की डिलीवरी ले सकते हैं। इतना ही नहीं, आज के दिन SBI कार्ड से पेमेंट करने पर पांच प्रतिशत का एक्स्ट्रा कैशबैक पाने का भी मौका है।
Advertisement

कुछ ऐसा ही मौका कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) भी दे रहा है। कंपनी एक गोल्ड ऑनरशिप सर्टिफिकेट (Gold Ownership Certificate) दे रही है, जिसके तहत ग्राहक कम से कम 2 ग्राम सोना आज के रेट पर बुक कर सकता है। इन ग्राहकों को कंपनी यह सर्टिफिकेट देगी। लॉकडाउन खत्म होने पर ग्राहक इस सर्टिफिकेट को रिडीम करा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि यदि उस समय रेट ज्यादा होगा, तो भी आज के दिन का रेट लिया जाएगा और यदि सोने का भाव कम होगा, तो ग्राहक कम कीमत में सोना खरीद सकेगा।

सोना को लेकर ऑनलाइन कई फ्रॉड भी होते हैं। ऐसे में यदि आप गोल्ड खरीदना चाह रहे हैं, तो हम आपको अच्छे और लोकप्रिय गोल्ड रिटेल चेन या लोकप्रिय ऐप के जरिए ऐसा करने की सलाह देंगे। इसके अलावा सोना खरदीने से पहले आप कंपनी की सभी शर्तों को पढ़ना न भूलें। हमारे द्वारा बताए गए ऐप्स और कंपनियों के अलावा कई अन्य वेबसाइट भी हैं, जो आज के दिन सोने में अच्छा ऑफर दे रही हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.