Air India की धांसू सेल! मात्र Rs 1,199 से डॉमेस्टिक, इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

सेल के दौरान कंपनी डॉमेस्टिक और घरेलू उड़ानों पर भारी डिस्काउंट दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2025 10:14 IST
ख़ास बातें
  • डॉमेस्टिक और घरेलू उड़ानों पर भारी डिस्काउंट।
  • डॉमेस्टिक रूट के वन-वे फ्लाइट के लिए मात्र 1199 रुपये में बुकिंग।
  • एयर इंडिया की यह सेल लिमिटिड टाइम के लिए है और 25 मई को खत्म हो जाएगी।

एयर इंडिया (Air India) गर्मियों के सीजन के लिए धांसू सेल लेकर आई है।

एयर इंडिया (Air India) गर्मियों के सीजन के लिए धांसू सेल लेकर आई है। कंपनी ने अपनी घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए भारी छूट देने की घोषणा की है। एक प्रेस रिलीज के माध्यम से कंपनी ने अपनी समर सीजन सेल के बारे में जानकारी दी। सेल शुरू हो चुकी है और 25 मई की रात को 11 बजकर 59 मिनट पर खत्म हो जाएगी। चलिए सेल खत्म होने से पहले आपको बताते हैं कि कैसे आप सस्ते में अपने ट्रैवल प्लान्स के लिए फ्लाइट टिकट्स बुक करवा सकते हैं। 

Air India ने अपनी समर सेल (summer sale) की घोषणा कर दी है। कंपनी ने शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज के माध्यम से इस सेल के बारे में जानकारी दी। सेल के दौरान कंपनी डॉमेस्टिक और घरेलू उड़ानों पर भारी डिस्काउंट दे रही है। कंपनी के अनुसार, प्रोमोशनल सेल के दौरान डॉमेस्टिक रूट के वन-वे फ्लाइट के लिए मात्र 1199 रुपये में बुकिंग की जा सकती है। जबकि इंटरनेशनल राउंड ट्रिप के लिए 11,969 रुपये से बुकिंग शुरू है। 
Advertisement

एयर इंडिया की यह सेल लिमिटिड टाइम के लिए है और 25 मई की रात को 11.59 बजे खत्म हो जाएगी। आखिरी के 24 घंटों में केवल एयर इंडिया की वेबसाइट और मोबाइल ऐप के द्वारा ही बुकिंग की जा सकेगी। ज्यादातर डेस्टिनेशंस के लिए ट्रैवल डेट्स 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई हैं। और UK, अमेरिका, कनाडा, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया सहित चुनिंदा लंबी दूरी के अंतर्राष्ट्रीय मार्गों के लिए बुकिंग 10 दिसंबर तक की जा सकती है।

एयर इंडिया ने एक खास बेनिफिट यूजर्स को दिया है। अगर यूजर एयर इंडिया की वेबसाइट या मोबाइल ऐप से ही डायरेक्ट बुकिंग करवाता है तो सुविधा शुल्क नहीं देना होगा, साथ ही एक्स्ट्रा बचत भी होगी। इसके लिए यूजर कोड FLYAI का इस्तेमाल करके 3000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। UPI या Net Banking के माध्यम से भुगतान करके Rs 2,500 तक की एक्स्ट्रा छूट पाई जा सकती है जिसके लिए कोड UPIPROMO और NBPROMO का इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

इतना ही नहीं, कंपनी ने यात्रियों को प्रीपेड बैगेज पर 40% तक की छूट और सीट सिलेक्शन पर 20% की छूट भी पाने का मौका दिया है। HSBC क्रेडिट कार्ड यूजर्स अगर कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुकिंग करवाते हैं या ऐप से बुकिंग करवाते हैं तो 500 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक की बचत का मौका पा सकते हैं। यह ट्रेवल क्लास और डेस्टिनेशन पर निर्भर करता है। ध्यान रहे कि सेल के लिए सीट्स लिमिटिड हैं, और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ऑफर जारी किया गया है। साथ ही सेल चुनिंदा डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर लागू होती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.