Mercedes की 2024 E-Class कारों में मिलेगा TikTok और Zoom का एक्सपीरिएंस

Zoom को भी शामिल किया गया है, जिसके जरिए बिना लैपटॉप खोले यूजर्स सीधा कार में वीडियो मीटिंग कर सकेंगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 फरवरी 2023 18:04 IST
ख़ास बातें
  • 2024 Mercedes-Benz E-Class कारों के सिस्टम को अपग्रेड किया गया है
  • कंपनी ने MBUX को अपग्रेड कर विकसित किया MB.OS
  • नए सिस्टम में TikTok के साथ Zoom को भी शामिल किया गया है

Zoom मीटिंग भी होगी कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम से

मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने 2024 E-Class के इंटीरियर को दिखाया है, जो कई एडवांस फीचर्स से भरा होगा। नए इंटीरियर में डैशबोर्ड पर सुपरस्क्रीन मिलेगी, जो पूरे डैशबोर्ड में फैली होगी। इसके साथ ही वॉइस रेकग्निशन (आवाज की पहचान) को पहले से बेहतर किए जाने का दावा किया गया है। ध्यान खींचने वाला फीचर TikTok है। कंपनी ने नए सिस्टम में TikTok और Zoom को भी शामिल किया है। सुपरस्क्रीन पर कार में मौजूद लोग TikTok वीडियो देख सकेंगे।

Mercedes-Benz ने अपनी 2024 E-Class कारों के इंटीरियर में नए और पहले से बेहतर डिजिटल सिस्टम में TikTok फीचर जोड़ा है, जो यूजर्स को वीडियो देखने की सुविधा देगा। विशाल डिस्प्ले होने के कारण इसमें आगे बैठा पैसेंजर और पीछे बैठे पैसेंजर सभी वीडियो का आनंद ले सकेंगे। सिक्योरिटी के लिए एक ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम भी होगा, जो ट्रैक करेगा कि ड्राइवर कहां देख रहा है। इसके अलावा, वीडियो केवल तभी देखे जा सकते हैं, जब वाहन पार्क होगा।
Advertisement

मर्सिडीज और टिकटॉक के जॉइंट स्टेटमेंट में बताया गया है कि वाहन में दो स्क्रीन स्वतंत्र रूप से चलेगी, इसलिए ड्राइवर और यात्री दोनों अपने खुद के अकाउंट में लॉग इन कर सकते हैं और उनके लिए फीड भी अलग-अलग मिलेंगी। जिनके पास अकाउंट नहीं है वे एक गेस्ट के रूप में ब्राउज कर सकेंगे और टिकटॉक का टॉप कंटेंट देख सकेंगे।

स्टेटमेंट कहता है, "अपने वाहन में रुके हुए प्रतिक्षा करते हुए समय बिताने से लेकर अपने गंतव्य पर जाने से पहले जब आपकी कार रुकी हुई हो तो बस अपने लिए एक पल का आनंद लेना, पार्क किए जाने पर टिकटॉक आपकी नई पसंदीदा गतिविधि होगी, जो आपको केवल आपके लिए बनाए गए वीडियो की एक स्ट्रीम प्रदान करेगी।
Advertisement

इसके अलावा, Zoom को भी शामिल किया गया है, जिसके जरिए बिना लैपटॉप खोले यूजर्स सीधा कार में वीडियो मीटिंग कर सकेंगे। नए सिस्टम में एक सेल्फी कैमरा भी शामिल किया जाएगा, जिससे वे वीडियो कॉल कर सकते हैं और अपनी तस्वीरें ले सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  2. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  3. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  5. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  6. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  7. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  8. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  9. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  10. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.