2023 Kia Seltos facelift price: Rs 10.89 लाख में आकर्षक बदलावों के साथ आई नई Kia Seltos, जानें सबकुछ

Kia Seltos facelift की भारत में शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 जुलाई 2023 16:32 IST
ख़ास बातें
  • Kia Seltos facelift की भारत में कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू
  • नई Seltos में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है
  • मोटे तौर पर 2023 Kia Seltos को सात वेरिएंट्स में बांटा गया है

Kia Seltos facelift की भारत में शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये है।

Kia ने 2023 सेल्टॉस फेसलिफ्ट (2023 Seltos facelift) एसयूवी की कीमत की घोषणा कर दी है। Kia Seltos facelift की भारत में कीमत 10.89 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक होगी। कंपनी ने हफ्ते भर पहले इस कार के लिए बुकिंग शुरू की थी। 25 हजार रुपये की टोकन मनी के साथ इसे बुक किया जा सकता है। नई Seltos में टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया गया है। आइए जानते हैं इसमें कौन से वेरिएंट पेश किए गए हैं, और इनमें क्या फीचर्स मिलने वाले हैं। 
 

2023 Kia Seltos facelift price in India

2023 Kia Seltos facelift की भारत में शुरुआती कीमत 10.89 लाख रुपये है। इसमें मेन 7 वेरिएंट्स आने की बात कही गई है जिनकी कीमत 20 लाख रुपये तक रखी गई है। मोटे तौर पर 2023 Kia Seltos को सात वेरिएंट्स में बांटा गया है जिनमें HTE, HTK, HTK+, HTX, HTX+, GTX+, और X-Line शामिल हैं। सबसे पहले एसयूवी को 2019 में लॉन्च किया गया था। तब से लेकर अब तक कंपनी इसकी 7.5 लाख यूनिट भारत में बेच चुकी है, और विदेशों में भी इसकी 2.5 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं। नई सेल्टॉस को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से बुक करवाया जा सकता है। 
Advertisement
 

2023 Kia Seltos facelift में क्या है नया

2023 Kia Seltos में डिजाइन में कुछ हल्के बदलाव किए गए हैं। बाहरी डिजाइन की बात करें तो इसमें हेडलैम्प के स्टाइल को थोड़ा बदला गया है। कलस्टर में नए एलईडी और डीआरएल लगे हैं। फ्रंट ग्रिल को थोड़ा बदला गया है। साइड प्रोफाइल को लगभग पहले जैसा ही रखा गया है। लेकिन नया एलॉय व्हील डिजाइन अब इसमें दिया गया है। खासकर GT line में 18 इंच के व्हील्स इस्तेमाल किए गए हैं। बाकी वेरिएंट्स में 16 और 17 इंच के टायर ही लगे हैं। 

रियर डिजाइन में बदलाव की बात करें तो सेल्टॉस में नए इनवर्टेड एल शेप के टेल लाइट दिए गए हैं। इन्हें टेलगेट के साथ साथ एक एलईडी लाइट बार से जोड़ा गया है। पीछे वाला बंपर भी दोबारा से डिजाइन किया गया है, अब इसमें रिवर्स लाइट्स मिलती हैं। कार के नए वेरिएंट्स में नई और आकर्षक Pewter Olive पेंट स्कीम का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। 
Advertisement

कार के अंदर के बदलावों की बात करें तो नया डैशबोर्ड यहां दिख जाता है जिसमें दो 10.25 इंच की स्क्रीन लगी हैं। इनमें से एक ड्राइवर डिस्प्ले है जबकि दूसरा मनोरंजन के लिए है। GT line केबिन ब्लैक कलर का दिया गया है। Tech line डुअल टोन वाला केबिन मिलता है। नई सेल्टॉस में पैनोरामिक सनरूफ मिलती है। इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, क्लाइमेट कंट्रोल और Bose का 8 स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.