Ducati ने 998cc इंजन पावर वाली 2023 Ducati Panigale V4 R भारत में की लॉन्च, जानें कीमत

बाइक में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 20:38 IST
ख़ास बातें
  • बाइक में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है।
  • बाइक के लिए भारत में बड़े शहरों में बुकिंग शुरू हो चुकी है।
  • यह एक चलता फिरता पावरहाउस है।

Ducati ने भारत में अपनी नई शानदार बाइक 2023 Panigale V4 R लॉन्च की है।

Photo Credit: Ducati

Ducati ने भारत में अपनी नई शानदार बाइक 2023 Panigale V4 R लॉन्च की है। इसकी एक खूबी ये है कि यह एक कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) बाइक है। इसे सीधे इटली से इम्पोर्ट किया गया है। 2023 Ducati Panigale V4 R लॉन्च होते ही मार्केट में छा गई है। इसमें 998cc का इंजन लगा है। यानि कि यह एक चलता फिरता पावरहाउस है। आइए जानते हैं कि इसकी कीमत और सभी फीचर्स। 
 

2023 Ducati Panigale V4 R price in India

2023 Ducati Panigale V4 R को कंपनी ने 69.90 लाख रुपये में लॉन्च किया है। यह इसकी एक्स-शोरूम कीमत है। बाइक के लिए भारत में बड़े शहरों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। 
 

2023 Ducati Panigale V4 R power, engine

Panigale V4 में Desmosedici Stradale, 998cc का चार सिलेंडर वाला इंजन है। यह लिक्विड कूल्ड इंजन है जो 215bhp की अधिकतम आउटपुट 15,500rpm पर दे सकता है। यह 111.3Nm का अधिकतम टॉर्क 12000rpm पर पैदा कर सकता है। कहा गया है कि इसका Akrapovic फुल रेस एग्जॉस्ट पावर और पीक टॉर्क को क्रमश: 233bhp तक 15,500 rpm पर और 118Nm तक 12,250 rpm पर पहुंचा सकता है। 

एग्जॉस्ट सिस्टम की वजह से मोटरसाइकिल का वजन 5 किलो तक कम हो गया है। स्टैंडर्ड सेटअप में यह 172kg तक जाता है लेकिन एग्जॉस्ट सिस्टम के कारण यह 167kg पर सिमट पाया है। बाइक में 6 स्पीड वाला गियरबॉक्स दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें 330mm फ्रंट डिस्क दिए गए हैं जिनमें Brembo Monobloc Stylema M4.30 कैलिपर लगे हैं। फ्रंट में चार पिस्टन कैलिपर हैं। जबकि रियर में 245mm सिंगल रोटर 2 पिस्टन कैलिपर के साथ लगा है। इसमें ट्विन पॉड हेडलाइट एसेम्बली है। एरोडाइनेमिक विंगलेट्स हैं। फ्यूल टैंक बेहद शानदार लुक वाला है। बाइक में सिर्फ राइडर के लिए सीट लगाई गई है। इसमें सिंगल साइड स्विंग-आर्म दी गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.