बिना सामने वाले को पता लगे Instagram स्टोरी देखना चाहते हैं तो आपनाएं ये ट्रिक

आज के दौर में Instagram आज के समय में सभी के स्मार्टफोन में नजर आना आम बात है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2024 16:17 IST
ख़ास बातें
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलनी है।
  • फिर उसके बाद आपको इंस्टग्राम पेज को रिफ्रेश करना है।
  • उसके बाद आपको उस व्यक्ति के अकाउंट पर सर्च करके जाना है।

Instagram

Photo Credit: Pexels/Jeremy Levin

इंटरनेट के इस दौर में Instagram आज के समय में सभी के स्मार्टफोन में नजर आना आम बात है, जब से भारत में टिकटॉक बैन हुआ है उसके बाद से ही इंस्टाग्राम ने भारतीय यूजर्स के दिलों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। अब हर कोई बच्चा या बूढ़ा इंस्टाग्राम रील स्क्रॉल करता हुआ, फोटो या स्टोरी देखना हुआ नजर आ जाएगा। कई बार किसी भी कारण से आप अपने दोस्तों या करीबियों की स्टोरी देखना चाहते हैं, लेकिन आप यह भी चाहते हैं कि उनकी व्यू लिस्ट में आपका नाम न आए, जैसे ही आप क्लिक करेंगे तो व्यू लिस्ट में नाम शामिल हो जाएगा।

अगर आप किसी व्यक्ति की इंस्ट्राग्राम स्टोरी को देखना चाहते हैं, लेकिन आप यह भी चाहते हैं कि उन्हें पता न चले और उनकी स्टोरी व्यू में आपका नाम शो न करे तो अब ऐसा भी हो सकता है। जी हां आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना सामने वाले यूजर्स की लिस्ट में आए, उसकी स्टोरी देख सकते हैं। इस तरकीब से आप उनकी स्टोरी देख पाएंगे और उनकी लिस्ट में कभी भी आपका नाम नहीं आएगा। आइए बिना आपके दोस्तों को पता लगे उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी जानने का तरीका जानते हैं।


Instagram पर कैसे देखें स्टोरी:


सबसे पहले आपको अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलनी है।
 


फिर उसके बाद आपको इंस्टग्राम पेज को रिफ्रेश करना है ताकि जिनकी स्टोरी आपको देखनी है उनका नाम उपर आ जाए।
 


Advertisement
उसके बाद आपको उस व्यक्ति के अकाउंट पर सर्च करके जाना है, वहां आपको प्रोफाइल फोटो पर रेड सर्किल नजर आएगा।
 


Advertisement
अब आपको स्टोरी देखने से पहले, सेटिंग में जाकर फोन को फ्लाइट मोड पर लगाना है।
 


Advertisement
अब आप आसानी से उस व्यक्ति की स्टोरी देख सकते हैं।
 


आपको स्टोरी देखने के तुरंत ही बाद इंस्टाग्राम ऐप बंद करना है। 
 


वापस सेटिंग में जाकर तुरंत फ्लाइट मोड को ऑफ करना है। इस प्रकार आप स्टोरी देख पाएंगे और सामने वाले को पता नहीं चलेगा।
 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Instagram, Instagram Story, Instagram Features

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  2. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  3. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  4. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  5. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  6. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  7. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  8. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  9. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  10. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.