UAN अब सिर्फ UMANG ऐप के जरिए होगा एक्टिवेट, EPFO ने किया बदलाव, जानें कैसे

EPFO ने अपनी सर्विस में मेंटेनेंस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के बाद बदलाव कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 13:29 IST
ख़ास बातें
  • UAN एक्टिवेट करने की सुविधा EPFO पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है।
  • UAN एक्टिवेट करने के लिए UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
  • UMANG ऐप EPFO ​​समेत कई सरकारी विभागों की डिजिटल सर्विसेज एक साथ लाता है।

UAN एक्टिवेट करने का तरीका बदल गया है।

Photo Credit: Pexels/Cup of Couple

EPFO ने अपनी सर्विस में मेंटेनेंस और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के बाद बदलाव कर दिया है। ऐसे में अगर आप पोर्टल फिर से चालू होने के बाद EPFO ​​की सर्विस का उपयोग करने का सोच रहे हैं तो काफी कुछ आपको बदला हुआ नजर आएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मेंबर के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने और नया UAN जनरेट करने का तरीका बिलकुल बदल दिया है। अब इन दोनों सर्विस का उपयोग करने के लिए UMANG ऐप पर जाना होगा, जिसके लिए यूजर्स को आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा। आइए EPFO की UAN सर्विस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

UAN एक्टिवेशन के लिए जाना होगा UMANG ऐप पर

अगर आप UAN एक्टिवेट करना चाहते हैं तो यह सुविधा EPFO पोर्टल पर उपलब्ध नहीं है। जी हां UAN एक्टिवेट करने के लिए UMANG ऐप का इस्तेमाल करना होगा। इस प्रोसेस में आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है, जिससे बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन एक जरूरी स्टेप बन जाता है। यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ऐप (UMANG) EPFO ​​समेत अलग-अलग सरकारी विभागों की डिजिटल सर्विसेज को एक साथ लाता है। EPFO ​​ने अपनी वेबसाइट के जरिए नया UAN बनाने का ऑप्शन भी हटा दिया है। यह सर्विस भी पूरी तरह से UMANG प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट हो गई है।

कैसे एक्टिवेट करें अपना UAN?

  • आपको सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से UMANG ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप खोलने के बाद EPFO ​​सर्विसेज का चयन करना होगा।
  • फिर UAN सर्विसेज थ्रो फेस ऑथेंटिकेशन पर जाना होगा।
  • उसके अंदर UAN एक्टिवेशन ऑप्शन का चुनना होगा।
  • इसके बाद यूजर्स को आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
  • वेरिफिकेशन सफल होने के बाद सब्सक्राइबर अपने UAN को एक्टिवेट करने के लिए स्क्रीन पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कैसे जनरेट करें UAN?

Advertisement
  • नया यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) जनरेट करने के लिए आपको UMANG ऐप पर जाना होगा।
  • ऐप खोलने के बाद यूजर्स को EPFO ​​सर्विसेज में जाना होगा।
  • फिर उसके बाद UAN एलोटमेंट और एक्टिवेशन का चयन करना होगा।
  • इसके बाद UAN जनरेट करने से पहले आधार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

अब UAN कैसे एक्टिवेट होगा?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने मेंबर के यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) को एक्टिवेट करने और नया UAN जनरेट करने का तरीका बिलकुल बदल दिया है।

UAN एक्टिवेशन के लिए क्या करना होगा?

अब इन दोनों सर्विस का उपयोग करने के लिए UMANG ऐप पर जाना होगा, जिसके लिए यूजर्स को आधार-बेस्ड फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।

Advertisement

UMANG ऐप क्या है?

यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस ऐप (UMANG) EPFO ​​समेत अलग-अलग सरकारी विभागों की डिजिटल सर्विसेज को एक साथ लाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.